दिल्ली किसान आंदोलन पर सख्त हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, शहर का गला घोंट रखा है, अब शहर के अंदर प्रदर्शन करेंगे? | Uncut
सुप्रीम कोर्ट ने सड़क रोककर बैठे किसान आंदोलनकारियों को खरी-खरी सुनाई है. सुप्रीम कोर्ट ने एक किसान संगठन किसान महापंचायत के वकील से कहा कि हर नागरिक को सड़क पर आने-जाने का अधिकार है. आप जहां बैठें हैं, क्या उस इलाके के लोगों से पूछा कि वह खुश हैं या नहीं? आपने शहर का गला घोंट रखा है और अब शहर के भीतर प्रदर्शन की अनुमति मांग रहे हैं? दिल्ली के जंतर-मंतर में शांतिपूर्ण सत्याग्रह की अनुमति मांगे जाने पर जस्टिस ए एम खानविलकर और सी टी रविकुमार ने इस पर कहा कि आप एक तरफ सुप्रीम कोर्ट में कृषि कानूनों को चुनौती देते हैं. दूसरी तरफ विरोध प्रदर्शन करते हैं. क्या यह विरोध न्यायपालिका के खिलाफ है? अगर कोर्ट में आए हैं, तो भरोसा करना चाहिए. पूरी कहानी बता रहे हैं निपुण सहगल.
























