एक्सप्लोरर
Gyanvapi : SC ने शिवलिंग सुरक्षा-नमाज पढ़ने के आदेश दिए, Varanasi Court में चलता रहेगा Case|
ज्ञानवापी का मुद्दा अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने आदेश दिया है कि ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग को संरक्षित किया जाए. साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा कि वाराणसी कोर्ट की जो कार्यवाही चल रही है, वो चलती रहेगी, हम उसपर रोक नहीं लगाएंगे. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी कोर्ट के उस फैसले को बदल दिया, जिसमें वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी में नमाज के लिए 20 नमाजियों की संख्या निर्धारित की थी. सुप्रीम कोर्ट में चल रहे इस मामले को विस्तार से बता रहे हैं निपुण सहगल.
और देखें




























