एक्सप्लोरर
क्या सच में दुनिया सबसे क्रूर तानाशाह किम जोंग उन की मौत हो गई है? बहन किम यो जोंग संभालेंगी सत्ता
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को लेकर अटकलें जारी हैं. कोरोना वायरस महामारी के बीच कुछ हफ्तों पहले किम की मौत की खबरें आई थीं, जो बाद में गलत साबित हुईं. अब एक बार फिर किम के स्वास्थ्य को लेकर एक नया दावा सामने आया है. इसके मुताबिक वह बीमारी के कारण कोमा में हैं और फिलहाल उनकी बहन किम यो जोंग देश की सत्ता संभाल रही हैं. ब्रिटिश अखबार डेली एक्सप्रेस ने दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति किम डे जुंग के करीबी के हवाले से बताया है कि किम जोंग अभी जीवित हैं, लेकिन कोमा में हैं. चांग सॉन्ग मिन ने दक्षिण कोरियाई मीडिया को बताया है कि उत्तराधिकार की योजना अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है और किम की गैरहाजिरी में सत्ता ज्यादा वक्त तक खाली न रहे, इसको देखते हुए उनकी बहन किम यो जोंग को फिलहाल शक्तियां दे दी गई हैं. क्या है पूरा मामला, बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार दिबांग. #KimJongUn #NorthKorea #KimYoJong
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
इंडिया
स्पोर्ट्स

























