एक्सप्लोरर
गुजरात के सूरत से ट्रक में बैठकर भूखे पेट बिहार लौटे प्रवासी मजदूर
सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी लॉकडाउन में अलग-अलग राज्यों से प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी है.ऐसे में एबीपी न्यूज़ ने गुजरात के सूरत से ट्रकों पर सवार होकर बिहार पहुंचे प्रवासी मजदूरों से बातचीत की. इस दौरान मजदूरों ने बताया कि कैसे उन्हें इस सफर के लिए 3000-4000 रुपये देने पड़े. एक तरफ जहां ट्रक के अंदर खड़े होने की भी जगह नहीं थी तो वहीं दूसरी तरफ इन प्रवासी मजदूरों में कई मजदूर ऐसे भी थे जिन्हें दो दिनों से खाना तक नसीब नहीं हो पाया था. कैसे-कैसे हालात और संघर्षों को झेलकर अपने-अपने घरों को वापस लौटने के लिए मजबूर हैं मजदूर, देखिए संवाददाता निधि श्री की ये खास रिपोर्ट.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
विश्व
बॉलीवुड

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion




















