एक्सप्लोरर
महाराष्ट्र में खुल गए धार्मिक स्थल, कितना बदला दर्शन-पूजन का तरीका?
लॉकडाउन लगने के करीब 8 महीने बाद अब महाराष्ट्र में मंदिर, मस्जिद, चर्च और गिरिजाघर खुल गए हैं. महाराष्ट्र की उद्धव सरकार और विपक्ष की बीजेपी के बीच धार्मिक स्थलों को खोलने को लेकर लंबी खींचतान चली थी, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने तय किया था कि धार्मिक स्थल तो दीवाली के बाद ही खुलेंगे. अब दीवाली बीत गई तो 16 नवंबर से धार्मिक स्थल खोल दिए गए. ऐसे में चाहे मुंबई का प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर हो या फिर शिरडी का साईं मंदिर या फिर चर्च, मस्जिद और गिरिजाघर, हर जगह दर्शन-पूजन का तरीका बदल गया है. अब ये बदलाव भक्तों के लिए कितने सहज हैं और भक्त कितनी सहजता से इन बदलावों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, जानने के लिए देखिए ये वीडियो.
और देखें






















