सोनिया-राहुल से नहीं संभला अमरिंदर-सिद्धू का झगड़ा | Uncut
पंजाब कांग्रेस का झगड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच का झगड़ा एक बार फिर से बढ़ गया है. हालांकि हरीश रावत ने साफ कर दिया है कि पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा कैप्टन अमरिंदर ही होंगे. वहीं छत्तीसगढ़ में भी फूट बढ़ती जा रही है. सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थयमंत्री टीएस सिंह देव ने दिल्ली में महासचिव केसी वेणुगोपाल से अलग-अलग बात की है. वहीं मुंबई में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी की नियुक्ति के बाद कार्यकारी अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. कांग्रेस में हो रही इस बगावत पर देखिए अविनाश राय की रिपोर्ट.

























