एक्सप्लोरर

RIO 2016: सानिया-बोपन्ना को हराकर भारतीय मूल का ये खिलाड़ी है गौरवांवित

रियो डी जनेरियो: ब्राजील में जारी 31वें ओलम्पिक खेलों में टेनिस के मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को मात देने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक राजीव राम को अपनी जीत पर काफी गर्व है. राम ने अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स के साथ जोड़ी में मिलकर सानिया और बोपन्ना को शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में 2-6, 6-2, 10-3 से मात दी. राम के माता-पिता राघव और सुषमा राम बेंगलुरु से अमेरिका जाकर बस गए थे. राम अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं. मुकाबले के बाद राम ने कहा, "भारत के लिए मैं आज (शनिवार) काफी बुरा इंसान हूं. मैं अमेरिका की पहली ऐसी भारतीय मूल की पीढ़ी हूं, जिसका जन्म अमेरिका में 1984 में हुआ था." अमेरिका की जीत में भारतीय मूल के राम ने काफी महत्वपूर्ण किरदार निभाया. RIO 2016: सेमीफाइनल में हार के साथ टूटा गोल्ड का सपना, अब कांस्य पर निगाहें RIO_SANIA_BOPANNA सानिया-बोपन्ना की जोड़ी ने काफी अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे सेट में राम और वीनस की जोड़ी ने अच्छी वापसी की और तीसरे सेट को भी अपने नाम किया. राम ने कहा, "जब मैं आज (शनिवार) कोर्ट पर आया, तो मेरे दिमाग में जीत हासिल करने की बात ही थी. दोनों ने काफी अच्छा खेला. उनकी सर्विस को तोड़ने के बाद हमने पीछे मुड़के नहीं देखा." ओलम्पिक टेनिस सेंटर में हुए इस मुकाबले में सानिया और बोपन्ना को हराकर अमेरिका की वीनस विलियम्स और राजीव राम की जोड़ी ने अपने लिए कम से कम रजत पदक सुरक्षित कर लिया है. इसके अलावा स्वर्ण पदक के लिए वीनस और राम का मुकाबला अमेरिका के जैक सॉक और बेथानी मटेक-सैंड्स की जोड़ी से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत

The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने

हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस

इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?

बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका

Embed widget