एक्सप्लोरर
जानें क्या है चिंकारा शिकार मामला और किन-किन केस में बरी हुए सलमान ?
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 25 Jul 2016 12:18 PM (IST)
1/7

पिछले साल मुंबई के हिट एंड रन केस में हाई कोर्ट की तरफ से बरी होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 18 साल पुराने चिंकारा शिकार मामले में भी बरी हो गए हैं. जिसके बाद अब उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा. सलमान खान को दो मामलो में पांच और एक साल की सजा मिली थी. बता दें कि हिट एंड रन का केस अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है.
2/7

आपको बता दें कि इस मामले में निचली अदालत ने 10 अप्रैल को सलमान खान को दोषी ठहराया था और पांच साल जेल की सजा सुनाई थी.
3/7

सलमान पर अभी भी कांकाणी काला हिरण शिकार और अवैध हथियार का केस चल रहा है.
4/7

अब जोधपुर हाईकोर्ट ने उस फैसले को पलटते हुए उन्हें इस केस से बरी कर दिया है.
5/7

ट्विटर पर लोगों के रिएक्शन देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे कि चिंकारा को किसी ने नहीं मारा और उसने खुद को ही गोली मार ली थी. अब क्या कहा जाए कि इस मामले में आख़िर मौत किसकी हुई है चिंकारा की या किसी और चीज़ की?
6/7

सलमान और अन्य के खिलाफ कुल चार मामले जोधपुर पुलिस ने दर्ज किए थे. इनमें से तीन मामले काले हिरण के शिकार के थे, जबकि एक मामला सलमान के खिलाफ अवैध हथियार का था.
7/7

मामला उस वक्त का है जब फिल्म ‘हम साथ साथ है’की शूटिंग चल रही थी. सलमान पर आरोप है कि 28 सितंबर 1998 को उन्होंने दो चिंकारा के शिकार किए थे.
Published at : 25 Jul 2016 12:18 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
बिहार
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
इंडिया
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
बॉलीवुड
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'





















