एक्सप्लोरर
एक थी हिमानी... कांग्रेस नेता के मर्डर की 'आखिरी पल' की कहानी!
शनिवार (1 मार्च) को हरियाणा के रोहतक जिले में सांपला बस अड्डे के पास सूटकेस में एक हिमानी नरवाल का शव मिला था. 22 साल की हिमानी रोहतक के विजय नगर की निवासी थीं. कुछ राहगीरों ने सूटकेस देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में इसको लेकर सियासी उबाल देखने को मिला. हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार (2 मार्च) को बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है और रोहतक पुलिस की चार टीम घटना में शामिल अपराधियों की तलाश के लिए लगाईं गई थी.
All Shows
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
बॉलीवुड



































