अगर 31 August तक America ने नहीं छोड़ा Afghanistan, तो क्या करेगा Taliban? | मास्टर स्ट्रोक
तालिबान और अमेरिका का समझौता है कि 31 अगस्त तक वो अफगानिस्तान खाली कर देगा.. अभी तक अमेरिका अपने इस समझौते पर कायम है.. लेकिन जब अमेरिका ने ये समझौता किया था, तब उसे अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि 31 अगस्त से पहले ही अफगानिस्तान में ऐसे हालात हो जाएंगे... अमेरिका ने शायद ये नहीं सोचा होगा कि 15 अगस्त को ही तालिबान काबुल पर कब्जा कर लेगा... ऐसे में अमेरिका अभी अपने लोगों को और साजो सामान को समेट ही रहा था कि तालिबान का कब्जा हो गया... अब तालिबान के प्रवक्ता 31 अगस्त की तारीख को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं... वो अमेरिका पर 31 तक हर हाल में जाने का दबाव बढ़ा रहे हैं.. अमेरिका अभी तक तो कह रहा है कि वो वक्त पर निकल जाएगा.. लेकिन क्या अमेरिका के लिए ऐसा करना संभव होगा ?
All Shows








































