PM Modi in Russia: कज़ान में मोदी-मोदी की गूंज..पीएम का हुआ शानदार स्वागत | ABP News
ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने पीएम मोदी आज रूस के कजान पहुंचे.. भारत के सबसे पुराने दोस्त की ज़मीन पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ.. प्रवासी भारतीयों के साथ रूसी नागरिकों का हुजूम भी मोदी की एक झलक के लिए उमड़ पड़ा...कजान में पीएम मोदी के भव्य स्वागत के बाद बारी थी कूटनीतिक मंच की.. ब्रिक्स के बैनर तले भारत और रूस के राष्ट्राध्यक्षों की द्विपक्षीय वार्ता हुई। यूक्रेन में पीएम मोदी ने जो शांति संदेश दिया था, आज उसे पुतिन के सामने भी दोहराया...ब्रिक्स में अब सबकी निगाहें पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाक़ात पर है। कल दोनों के बीच द्विपक्षीय बातचीत होनी है। ...अनुमान है LAC पर समझौते के बाद कज़ान की ये बैठक सीमा समाधान पर नई लकीर खीच सकती है |
All Shows


































