करौली में नफरत की आग कौन भड़का रहा है? हुंकार Full
क़रीब एक हफ़्ते पहले यानी 2 अप्रैल को राजस्थान का छोटा सा शहर करौली दंगों की आग में झुलस उठा. हिंदू नव वर्ष के मौक़े पर निकाली गई बाइक रैली के दौरान पथराव हुआ और उसके बाद दुकानों में आग लगा दी गई.क़रीब 50 लोग इस दंगे में घायल हुए हैं.करौली के हालात अब भी ठीक नहीं हुए हैं.
अभी भी करौली कर्फ्यू की चपेट में है लेकिन अब इस दंगे को लेकर जयपुर से दिल्ली तक राजनीति शुरू हो गई है.बीजेपी ने आज गहलोत सरकार की तुलना तालिबान से करते हुए आरोप लगाया कि राजस्थान में हिंदुओं को अपना त्योहार मनाने की छूट भी नहीं है. दूसरी तरफ़ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में नफ़रत फैलाया जा रहा है.बीजेपी देश को बांट रही है.
All Shows





































