Uttarakhand weather : नंदादेवी, नीलकंठ समेत कई घाटियां बर्फ से ढकी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड
उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम लगातार बदल रहा है. जहां एक तरफ पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है.वहीं पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. आपको उत्तराखंड के चार अलग-अलग जगहों की तस्वीरें दिखाते हैं. पहली तस्वीर चोपता की है. चोपता में आप देख सकते हैं किस तरह से बर्फबारी हो रही है. उत्तरकाशी में भी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है. इसके अलावा चमोली और जोशीमठ में भी बर्फबारी देखने को मिल रही है. इसके अलावा फूलों की घाटी, औली सहित नीती माणा घाटी में जमकर बर्फबारी शुरू हो गई है, नंदा देवी नीलकंठ, सतोपथ, कॉमेंट, हाथी , घोड़ी पालकी सहित दर्जनों चोटियां बर्फ से ढकी है.
All Shows





टॉप हेडलाइंस
































