एक्सप्लोरर

सड़क पर चल रही महिला को ई-रिक्शा वाले ने मारी जोरदार टक्कर, खौफनाक वीडियो आया सामने

Viral Video: वीडियो में महिला का हाल देखकर आप भी यही कहेंगे कि ऐसा तो किसी दुश्मन के साथ भी न हो. आइए आपको बताते हैं इस दिल दहला देने वाली घटना के बारे में और दिखाते हैं ये खौफनाक वीडियो.

Trending Video: सोशल मीडिया पर कई सारे दिल दहला देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देखकर लोगों का कलेजा मुंह को आ जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें एक महिला को ई रिक्शा चालक ने इतनी बुरी तरह से कुचला कि देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी. वीडियो में महिला का हाल देखकर आप भी यही कहेंगे कि ऐसा तो किसी दुश्मन के साथ भी न हो. आइए आपको बताते हैं इस दिल दहला देने वाली घटना के बारे में.

रूह कंपा देने वाला हादसा

बाजार चालू है और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है, सब लोग अपना धंधा पानी करने में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में महिला भी अपने घर के लिए साग सब्जी खरीद कर वापस हो रही है. लेकिन महिला को पता नहीं था कि घर पहुंचने से पहले उसे अस्पताल की मुंह दिखाई करनी पड़ेगी. अपनी धुन में मस्त हो कर पीछे से आ रहे ई रिक्शा ने महिला को नजरअंदाज करते हुए  ऐसे कुचला जैसे कि वह किसी हवा का झोंका हो और रिक्शा ड्राइवर को नजर ही न आई हो. ई रिक्शा चालक ने महिला को बहुत बुरी तरह से रौंद डाला जिससे उसके हाथ में रखा सामान भी सड़क पर फैल गया, और महिला बुरी तरह से रगड़ खाती हुई जमीन पर सो रहे कुत्ते के ऊपर जा गिरी.

देखें वीडियो

नहीं रुका ई रिक्शे वाला

ई रिक्शा चालक ने जब महिला को कुचला को वहां खड़े लोग महिला की मदद के लिए दौड़े, ई रिक्शा चालक को मालूम हो गया था कि बहुत बड़ी गलती कर दी है, इसलिए उसने भी अपना रिक्शा नहीं रोका. कुछ लोगों ने उसका पीछा कर उसे दबोचा. तब तक महिला बुरी तरह से घायल होकर चित हो चुकी थी. यह सारी घटना बादार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

एक साथ हो सकते थे दो हादसे

महिला को जब ई रिक्शा चालक ने टक्कर मारी तो महिला सड़क पर सो रहे कुत्ते के ऊपर जा गिरी. अगर कुत्ता खूंखार होता तो वह महिला को अपने गुस्से  का शिकार बना सकता था और महिला को बुरी तरह से नौंच सकता था. ई रिक्शा चालक की गलती की वजह से महिला की जान और ज्यादा जोखिम में आ सकती थी.

उम्मीद है पुलिस ने भी एक्शन लिया होगा

वायरल वीडियो @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 8 लाख 19 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में जब महिला को ई रिक्शा चालक टक्कर मारता है तो वहां दो पुलिस वाले मोटरसाइकिल पर मौजूद रहते हैं. यूजर्स का कहना है कि हमें उम्मीद है पुलिस ने इस घटिया शख्स को पकड़ लिया होगा. एक यूजर ने लिखा...पुलिस भी कैमरा फ्रेम में आ रही है, हमें उम्मीद है कि चालक पकड़ा गया होगा. एक और यूजर ने लिखा...यह महिला के साथ बहुत बुरा हुआ. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ऐसा लग रहा है कि ड्राइवर का ध्यान जरूर फोन में होगा.

यह भी पढ़ें: 8 के समंदर में छिपी है रहस्यमयी संख्या, 15 सेकंड में जवाब देने वाला कहलाएगा धुरंधर

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget