एक्सप्लोरर

रील के लिए औलाद का ये हाल! कैमरे के सामने नाच रही महिला ने उठाकर फेंक दिया बच्चा, वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कैमरा लगा कर रील बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसकी इस कोशिश के आड़े उसका छोटा बच्चा आ जाता है.

Trending Video: सोशल मीडिया पर रील बनाने और वायरल होने का भूत इस कदर लोगों के सिरों पर सवार है कि ममता की मूरत कही जाने वाली मां भी अपनी औलाद से ज्यादा तवज्जो रील बनाने को दे रही है. ऐसे में कई बार महिलाएं रील बनाने को लेकर इतनी ज्यादा उतावली हो जाती हैं कि उन्हें ये भी ख्याल नहीं रहता कि उनके आसपास क्या हो रहा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कैमरे के सामने रील बनाने में इतनी ज्यादा मशगूल हो जाती है कि वो अपने बच्चे को उठाकर बेरहमी से फेंक देती है. वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की जमकर क्लास लगा दी है. इंटरनेट पर यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग महिला को मां के नाम पर कलंक बता रहे हैं.

महिला ने रील बनाने के लिए अपने बच्चे को बेरहमी से फेंका

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने कमरे में कैमरा लगा कर रील बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसकी इस कोशिश के आड़े उसका छोटा बच्चा आ जाता है, जिसके आने की वजह से महिला को रील पर नाचने में खलल पड़ जाता है. इस खलल को दूर करने के लिए महिला अपने बच्चे को ही उठाकर फेंक देती है. गाने पर डांस करते हुए महिला अपने बच्चे का एक हाथ पकड़कर पहले उसे बेरहमी से उठाती है और उसे पीछे बेड पर फेंक देती है, ये बगैर देखे कि बच्चा कहां जाकर गिरेगा और उसे गंभीर चोट भी लग सकती है.

रील के पीछे दीवानी महिला भूली ममता

भोजपुरी गाने पर रील बना रही इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे इंटरनेट यूजर्स भर-भरकर खरी-खोटी सुना रहे हैं. महिला जिस तरह का आचरण अपने बच्चे के साथ कर रही है उसे देखकर किसी को भी गुस्सा आ जाएगा. इतना ही नहीं, महिला अपने बच्चे को फेंककर फिर से डांस में मशगूल हो जाती है. महिला का इस तरह का आचरण देखकर लोगों में काफी गुस्सा है जिसे वो कमेंट बॉक्स में जाहिर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बेहद ग्लैमरस है साध्वी हर्षा! नहीं देखा होगा उनका ये अंदाज, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

यूजर्स ने लगा दी क्लास

वीडियो को @Viralvibes07 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अबतक 72 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ऐसे लोगों को बच्चे हो रहे हैं, जिन्हे कदर नहीं है, जिन्हें चाहिए वो आईवीएफ करवा रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा...लोग रील बनाने के पीछे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पता नहीं ऐसे लोगों को भगवान बच्चे क्यों देता है.

यह भी पढ़ें: खैनी रगड़ी, फांक मारी और लिखने लगा एग्जाम! परीक्षा हॉल में तंबाकू खाते छात्र का वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: डिलीवरी मैन नहीं फरिश्ता... ट्रक के नीचे आ जाता बच्चा, बचाई जान
Video: डिलीवरी मैन नहीं फरिश्ता... ट्रक के नीचे आ जाता बच्चा, बचाई जान
वर्क फ्रोम होम के लिए रखा था, अब कंपनी रोज करा रही 115 किमी का सफर- यूजर्स हैरान
वर्क फ्रोम होम के लिए रखा था, अब कंपनी रोज करा रही 115 किमी का सफर
Video: सड़क पार कर रहे अजगर पर लापरवाह ड्राइवर ने चढ़ाई कार, तड़प उठा दरिंदा
सड़क पार कर रहे अजगर पर लापरवाह ड्राइवर ने चढ़ाई कार, तड़प उठा दरिंदा
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget