एक्सप्लोरर

महिला ने बनाए Parle-G बिस्किट के पकौड़े, VIDEO देख आगबबूला हुए लोग, कहा- केस दर्ज होना चाहिए

वीडियो में एक महिला पारले जी बिस्किट के पकौड़े बनाती नजर आ रही है. आमतौर पर लोग अलग-अलग सब्जियों के पकौड़े बनाते हैं. लेकिन इस महिला ने बिस्किट के पकौड़े बनाकर लोगों का मूड खराब कर दिया है.

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें लोग खाने के साथ अजीबोगरीब तरीके के एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं. अब इन दिनों सामने आए एक ऐसे ही वीडियो ने एक बार फिर लोगों का मूड खराब करके रख दिया है. दरअसल इंटरनेट पर फूड एक्सपेरिमेंट से जुड़ा जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उस वीडियो में एक महिला बिस्किट के पकौड़े बनाती नजर आ रही है. जी हां आप बिल्कुल सही सुन रहे हैं. हम बिस्किट के पकौड़े की ही बात कर रहे हैं. 

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला पारले जी बिस्किट के पकौड़े बनाती नजर आ रही है. आमतौर पर लोग अलग-अलग सब्जियों के पकौड़े बनाते हैं, जैसे- आलू, प्याज, बैगन, मिर्च, पालक, गोभी आदि. लेकिन पारले जी बिस्किट के पकौड़े शायद ही आजतक किसी ने खाए होंगे. खाना तो दूर कभी किसी ने बिस्किट के पकौड़े बनाने के बारे में सोचा तक नहीं होगा. लेकिन शायद इस फूड आइटम का आविष्कार होना लिखा था, तभी तो इस महिला ने सब्जियों की जगह बिस्किट के पकौड़े बना डाले. 

महिला ने बनाए पारले जी बिस्किट के पकौड़े

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सबसे पहले आलू का चटपटे चोखा तैयार करती है. इसके बाद वो पारले जी के पैकेट्स खोलकर बिस्किट निकालती है. महिला बिस्किट के ऊपर आलू का चोखा रखती है और फिर इसके ऊपर एक और बिस्किट रख देती है. इसके बाद वो पकौड़े के लिए बेसन का पेस्ट तैयार करती है और इसमें आलू से भरे बिस्किट को डालकर कढ़ाई में फ्राई कर देती है. बिस्किट के पकौड़े तैयार होने के बाद महिला लाल चटनी के साथ इसे प्लेट में परोसती नजर आती है.

वीडियो देखकर यूजर्स का खराब हुआ दिमाग

पकौड़े खाने के शौकीन लोगों की इस दुनिया में कोई कमी नहीं है. हालांकि बिस्किट के पकौड़े का वीडियो देखकर लोगों का दिमाग खराब हो गया है. एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कहा, 'इस महिला पर 302 धारा लगनी चाहिए.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'हमें इनके खिलाफ मुकदमा दायर करना चाहिए'. 

ये भी पढ़ें: शख्स ने बेघरों के लिए बना डाले 99 घर, दिखने में हैं छोटे...मगर जरूरत की हर चीज है मौजूद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: 21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
Viral Photoshoot: गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन, देखें वायरल वीडियो
गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन, देखें वायरल वीडियो
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Viral Video: iPhone के जमाने में बाप ने बेटी को दिलाया कीपैड वाला फोन, इमोशनल हुए यूजर्स
iPhone के जमाने में बाप ने बेटी को दिलाया कीपैड वाला फोन, इमोशनल हुए यूजर्स

वीडियोज

Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget