अमेरिका: पॉपकॉर्न का सलाद बनाकर ट्रोल हुयी कुकरी शो की होस्ट, मिल रहे ऐसे कमेंट्स
इंटरनेट पर एक वायरल वीडियो में यूएस की एक कुकरी शो की होस्ट को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. उसे पॉपकॉर्न का सलाद बनाने की वजह से ट्रोल किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर अगर कुछ भी वायरल होता है तो यूजर्स उस पर खुलकर अपनी राय देते हैं. फिर चाहें वो पॉजिटिव कमेंट्स के रूप में हो या नेगेटिव. ऐसा ही कुछ हुआ है यूएस की एक पॉपुलर कुकरी शो होस्ट मौली येह के साथ. मौली अपने शो में कई तरह की डिश बनाती रहती हैं लेकिन इस बार उन्होंने पॉपकॉर्न का सलाद ही बना डाला. पॉपकॉर्न जिसको लोग टी टाइम पर खाना पसंद करते हैं उसके साथ एक्सपेरिमेंट करके उन्होंने उसका सलाद ही बना डाला. जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और नाराज यूजर्स जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
किसने शेयर किया वीडियो?
ये पॉपकॉर्न से बने सलाद के वीडियो को कोड़ी टप्प नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर शेयर किया है. साथ ही वीडियो पर एक कैप्शन भी दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है 'ये क्या है'?. वहीं इस सलाद को पॉपकॉर्न के अलावा मटर, टमाटर, मेयोनेज़, क्रीम, साइडर सिरका, चीनी और नमक के साथ तैयार किया गया है. वीडियो में मौली कहती हुई नजर आ रही हैं कि 'जब भी वो ये सलाद बनाती हैं, तो वो कुछ ज्यादा पॉपकॉर्न बनाती हैं जिससे बाद में भी वो पॉपकॉर्न खा सकें'.
यूजर्स के रिएक्शन
पॉपकॉर्न के सलाद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे अब तक दस लाख बार देखा जा चुका है. लेकिन मौली का ये एक्सपेरिमेंट यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है. इसलिए सब यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने नाराज होकर कहा कि 'ये गोंद का एक कटोरा है' तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा 'मैं पुलिस को फोन कर रहा हूं'. बतादें कि मौली एक अमेरिकन कुक बुक लेखक, ब्लॉगर और फूड नेटवर्क कुकिंग शो गर्ल मीट्स फार्म की होस्ट हैं.
Cody I am angry why would you share this and why would I watch
— Hunter Samuels (@HunterSamuels) April 12, 2021">
इस यूजर ने कहा कि मैं पुलिस को कॉल कर रहा हूं
इसे भी पढ़ेंः























