Viral: अरुणाचल में मंदारिन डक ने सोशल मीडिया पर बिखेरे रंग, CM पेमा खांडू ने शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया पर एक मंदारिन डक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये एक प्रवासी पक्षी है जो पश्चिमी यूरोप और अमेरिका से अरुणाचल प्रदेश में देखा गया है. वहीं इस वीडियो को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शेयर किया है.

जानवरों और पक्षियों से प्यार करने वाले लोग अक्सर इस आस में रहते हैं कि कब उन्हें कुछ नया देखने को मिलेगा. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पक्षी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो मंदारिन डक का है जो पश्चिमी यूरोप और अमेरिका में पाई जाती हैं, लेकिन अब इनको अरुणाचल प्रदेश में देखा गया है, जिसे परिवर्तन मंत्रालय ने ट्विटर पर साझा किया था. वहीं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी वीडियो पोस्ट किया और कहा कि वो इसे देखकर खुश हैं. दरअसल, इस 18 सेकंड की वीडियो में एक मंदारिन डक को अन्य डक के साथ तालाब में तैरते हुए देखा गया है.
India committed to conserve #wildlife!!!
Mandarin duck, a migratory bird from Western Europe and USA visited Monpas of Dirang Valley in Arunachal Pradesh, marking the successful coordinated conservation efforts of the Forest Dept. and locals. pic.twitter.com/KrLq2Bb7r7 — MoEF&CC (@moefcc) March 6, 2021
कैसी दिखती हैं मंदारिन डक?:
मंदारिन डक एक बेहद सुंदर पक्षी होता है. मुख्य रूप से नर डक को उसकी सुंदरता के चलते दूर से ही पहचाना जा सकता है. नर डक मादा की तुलना में ज्यादा रंगीन होते हैं. ये पक्षी भारत में बहुत कम नजर आते हैं. ये विलुप्तप्राय प्रजाति का जीव नहीं है, लेकिन इसका यहां पाया जाना महत्वपूर्ण है. इसकी वजह ये है कि आम तौर पर ये इस इलाके में देखने को नहीं मिलता है. दुनिया की सबसे सुंदर बत्तख कहे जाने वाले मंदारिन डक की तलाश सबसे पहले स्वीडन में की गई थी.
CM पेमा खांडू का ट्वीट:
पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है मंदारिन डक पश्चिमी यूरोप और अमरीका के प्रवासी पक्षी है और इसने अरुणाचल प्रदेश में दरांग घाटी के मोनपास का दौरा किया है, जो वन विभाग और स्थानीय लोगों के समन्वित संरक्षण प्रयासों को सफल बनाता है. जिसके बाद सीएम पेमा खांडू ने मंदारिन बतख के बारे में ट्वीट किया और अपनी पोस्ट में कहा कि वो इसे देखकर बहुत अच्छा और खुश महसूस करते हैं.
Conservation efforts bearing fruit.
Mandarin ducks, considered one of the most beautiful birds in the world was twice spotted in #Arunachal; earlier at Siikhe lake in Ziro, and now at Miyong river in Dirang Valley. Feels so good and happy looking at it!@PMOIndia @moefcc pic.twitter.com/ruW3ey0SyE — Pema Khandu པདྨ་མཁའ་འགྲོ་། (@PemaKhanduBJP) March 6, 2021
इसे भी पढ़ेंः
लेफ्ट से टीएमसी होते हुए भाजपा के हुए मिथुन चक्रवर्ती, क्या भाजपा बनाएगी सीएम? | Uncut























