एक्सप्लोरर

अवैध शराब रुकवाने पहुंची थी पुलिस, लट्ठ लेकर पीछे पड़ गए गांव वाले! दौड़ा दौड़ाकर पीटा- वीडियो वायरल

बच्चे और युवक सभी एकजुट होकर लाठियों के साथ पुलिस पर टूट पड़े. हालात इतने बिगड़े कि वर्दी पहनकर आए जवानों को अपनी जान बचाने के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी.

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बिहार के एक गांव में पुलिस बल को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब पुलिस दल गांव में अवैध शराब का धंधा बंद करवाने पहुंचा तो महिलाएं, बच्चे और युवक सभी एकजुट होकर लाठियों के साथ पुलिस पर टूट पड़े. हालात इतने बिगड़े कि वर्दी पहनकर आए जवानों को अपनी जान बचाने के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी.

अवैध शराब का कारोबार रोकने आई पुलिस को ग्रामीणों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया!

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस बल गांव की गलियों में भागता नजर आ रहा है और ग्रामीण पीछे से लाठियां लेकर दौड़ रहे हैं. एक जगह तो हालात इतने बेकाबू हो गए कि कुछ जवानों ने दोनों हाथ जोड़कर ग्रामीणों से रहम की गुहार लगाई. वहीं, कुछ कमांडो और पुलिसकर्मी अपनी वर्दी और हथियार छोड़कर भागते दिखाई दिए. यह घटना कथित तौर पर बिहार के जमुई की बताई जा रही है.

दावा है कि यहां गांव में  अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से फल-फूल रहा है. सरकार की सख्ती के बावजूद शराब माफिया गांव-गांव सक्रिय हैं. पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि यहां अवैध शराब बनाई जा रही है, तुरंत छापेमारी की गई. लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस का ऐसा विरोध किया कि पूरा ऑपरेशन ही उल्टा पड़ गया.

क्या बच्चे और क्या महिलाएं, सब ने दौड़ाया

ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर था कि औरतें भी हाथ में लाठी लेकर पुलिस को दौड़ाने लगीं. छोटे-छोटे बच्चे भी इस भीड़ का हिस्सा बने और जवानों पर पथराव करते नजर आए. वीडियो में एक पल ऐसा भी दिखा जब पूरी पुलिस फोर्स एक घर के आंगन में घिरी हुई थी और लोग चारों तरफ से हमला कर रहे थे. वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी हैरान रह गए हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. खबर केवल सोशल मीडिया पर हो रहे दावे पर लिखी गई है.

यह भी पढ़ें: लड़की ने पानी में लगाई आग! गुलाबी साड़ी पहन हसीना ने दूध सी कमर से लगाए झन्नाटेदार ठुमके- वीडियो देख होश खो बैठेंगे आप

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आइए ना हमरा बिहार में. एक और यूजर ने लिखा...यही वजह है कि बिहार इतनी तरक्की कर रहा है, लोग पुलिस को भी खदेड़ दे रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इन लोगों को किसी लोकल नेता का जरूर सपोर्ट होगा.

यह भी पढ़ें: पतियों की कतार! एक बीवी, 15 पति पंजाब से इंग्लैंड तक का शॉकिंग वायरल ट्रैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lift Viral Video : माथा चूमकर लौटी मौत! 2 सेकेंड की देर होती तो... लिफ्ट गिरने का वीडियो वायरल
माथा चूमकर लौटी मौत! 2 सेकेंड की देर होती तो... लिफ्ट गिरने का वीडियो वायरल
Mumbai House Viral Video: सिर्फ वेजिटेरियन ही खरीद सकता है 6.5 करोड़ का यह घर, शर्त से सोशल मीडिया पर बवाल
सिर्फ वेजिटेरियन ही खरीद सकता है 6.5 करोड़ का यह घर, शर्त से सोशल मीडिया पर बवाल
Train Viral Video: आसपास बैठी थीं महिलाएं, चलती ट्रेन में 'गंदी बात' करने लगा शख्स
आसपास बैठी थीं महिलाएं, चलती ट्रेन में 'गंदी बात' करने लगा शख्स
Worker Viral Video : दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार
दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget