एक्सप्लोरर

ट्रैवल ब्लॉगर ने बस्तर की ट्रिप के दौरान चखी लाल चींटी की चटनी, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ट्रैवल ब्लॉगर को लाल चींटी की चटनी खाते देखा जा रहा है. वीडियो में वह बस्तर में आदिवासियों के साथ इसे बनाते नजर आ रही है.

Red ant chutney Viral Video: देश के अलग-अलग राज्यों में रहने वाले लोगों का रहन-सहन अलग होने के साथ ही उनका खान-पान भी काफी अलग होता है. इन दिनों कई ट्रैवल ब्लॉगर एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा के दौरान उसे एक्सप्लोर करते हैं और उस जगह से जुड़ी कुछ ऐसी चीजों को सामने लेकर आते हैं, जो पूरी दुनिया के लिए अनदेखा होता है. हाल ही में एक ट्रैवल ब्लॉगर ने ऐसा ही अनुभव छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर किया. जिसका वीडियो उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है.

आमतौर पर ज्यादातर लोग छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों को नक्सल प्रभावित होने के कारण जानते हैं. वहीं यहां रहने वालों का कल्चर भी पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है. छत्तीसगढ़ के बस्तर में खाई जाने वाली एक चटनी हर किसी के होश उड़ा कर रख देती है. जिसे जिंदा लाल चींटी और उसके लार्वा से बनाया जाता है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रैवल ब्लॉगर विद्या रविशंकर ने शेयर किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vidya Ravishanker (@explore_with_vids)

ब्लॉगर ने खाई लाल चींटी की चटनी

इंस्टाग्राम पर विद्या रविशंकर ने अपनी प्रोफाइल से एक वीडियो शेयर की है. जिसमें वह अपनी छत्तीसगढ़ की ट्रिप के बारे में बताती नजर आ रही हैं. जिस दौरान वह बताती हैं कि छत्तीसगढ़ मुख्य रूप से सुंदर झरनों को देखने गई थी. इस दौरान उन्होंने बस्तर में लाल चींटी की चटनी को चखा जो सबसे अनोखी डिश थी. वीडियो में कुछ लोगों को लाल चींटी की चटनी को बनाते हुए भी देखा जा सकता है. जिसे देख यूजर्स काफी हैरत में पड़ गए हैं.

वीडियो को मिले 5 मिलियन व्यूज

विद्या के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का अच्छा खासा ध्यान अपनी ओर खींचा है. जिसे खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर 5.5 मिलियन तकरीबन 55 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 2 लाख 30 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है. वीडियो के कैप्शन में विद्या ने बताया कि बस्तर में रहने वाले 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग आदिवासी समुदाय से जुड़े हुए हैं. फिलहाल वीडियो को देख यूजर्स का मिला-जुला रिएक्शन मिला है. जहां कुछ ने इसे एक बार चखने की इच्छा जाहिर की है तो वहीं एक यूजर ने लिखा 'नहीं हम उल्टी कर देंगे बहन, खाने के लिए भगवान ने बहुत कुछ दिया है, ये ही क्यों.'

यह भी पढ़ेंः बाजार में आई एक और अतरंगी डिश! अब किसी ने बना दिया आमरस डोसा...  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Stopped For Samosa: गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Post: वोटर लिस्ट के लिए ढूंढ रहे थे कागज, हाथ लगा AMU का 30 साल पुराना सर्टिफिकेट, ताजा हुईं यादें 
वोटर लिस्ट के लिए ढूंढ रहे थे कागज, हाथ लगा AMU का 30 साल पुराना सर्टिफिकेट, ताजा हुईं यादें 
Viral Video: 30 सेकंड में गायब हो गई मछलियों की पूरी बोरी भर चारा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश
30 सेकंड में गायब हो गई मछलियों की पूरी बोरी भर चारा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश
Tamil Nadu Railway Viral Video: तेज रफ्तार ट्रेन के सामने फंसा शख्स, रेलवे गेटकीपर ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी, VIDEO वायरल
तेज रफ्तार ट्रेन के सामने फंसा शख्स, रेलवे गेटकीपर ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी, VIDEO वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget