एक्सप्लोरर

बाजार में आई एक और अतरंगी डिश! अब किसी ने बना दिया आमरस डोसा... आप भी ये देख माथा पकड़ लेंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक स्ट्रीट फूड वेंडर आमरस डालकर डोसा बनाते देखा जा रहा है. जिसे देख यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है.

Aamras Dosa Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन हमें कई हैरतअंगेज डिश के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. जिनमें स्ट्रीट फूड वेंडर ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए कई अलग-अलग तरह की डिश का इजात करते नजर आते हैं. जिसमें वह दो अलग तरह की डिश को आपस में मिलाकर उससे एक नई डिश बनाते हैं. अक्सर इस तरह की फ्युजन डिश यूजर्स को पसंद नहीं आती है. जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स को अपना गुस्सा जाहिर करते देखा जाता है.

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें एक स्ट्रीट फूड वेंडर अपनी दुकान में आमरस डोसा बेचते नजर आ रहा है. दरअसल गर्मियों का सीजन आते ही, बाजार में फलों के राजा आम की आवक तेज हो गई है. जिसे खाना हर कोई पसंद करते हैं. सामने आई वीडियो में फूड वेंडर आमरस या आम की प्यूरी से डोसा बनाते देखा जा रहा है. जिसे देख यूजर्स का दिमाग हिल गया है.

आमरस डालकर बनाया डोसा 

वायरल हो रही इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. ट्विटर पर इस वीडियो को प्रतीक शाह नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. इस वीडियो में फूड वेंडर पहले तो तवे पर डोसा बैटर को फैलाते दिख रहा है. जिसके बाद आमरस से भरा एक कटोरा पलट देता है. जिसे फैलाने के बाद वह उसके ऊपर चीज़ को गिराता है. जिसके बाद वह डोसा में धनिया डालकर उसे काट कर गोल-गोल टुकड़े में प्लेट पर सर्व करता है.

यूजर्स का फूटा गुस्सा

फिलहाल वीडियो के सामने आने के बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल वीडियो को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. जहां कुछ आम और डोसा से अपने प्रेम को लेकर इस आमरस डोसा का स्वाद एक बार तो चखना ही चाह रहे हैं. वहीं इस तरह से उनकी फेवरेट डिश के साथ हो रहे फ्यूजन को कुछ यूजर्स ने अत्याचार बताया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इसके लिए आपको कोड़े मारने चाहिए. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें कि इससे पहले भी डोसे के साथ स्ट्रीट फूड वेंडर ने फ्यूजन डिश बनाई है. जिसमें आइसक्रीम डोसे से लेकर चॉकलेट डोसा यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है.

यह भी पढ़ेंः घर बैठे यूं ही अरुण ने खरीदा था ऑनलाइन लॉटरी टिकट, 12 दिन बाद पता चला कि जीत गया 44 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget