एक्सप्लोरर

टेस्ला क्या है रे... यहां तो सेल्फ ड्राइविंग मोड में चलता दिखा देसी ट्रैक्टर, हैरान कर देगा वीडियो

एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक ट्रैक्टर सेल्फ ड्राइविंग मोड में चलता नजर आ रहा हे

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया आज सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह आम लोगों के लिए क्रिएटिविटी दिखाने का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है. चाहे वह गांव का कोई छोटा सा वीडियो हो या शहर का अनोखा नजारा, कुछ ही सेकंड में यह वायरल हो जाता है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है.

ऐसा ही एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. आपने अमेरिकी कंपनी Tesla की सेल्फ-ड्राइविंग कारों के बारे में सुना ही होगा, जो बिना ड्राइवर के अपने आप चलती हैं. अब भारत में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है, लेकिन यहां कोई कार नहीं, बल्कि एक सेल्फ-ड्राइविंग ट्रैक्टर सड़क पर दौड़ता दिखाई दिया है. इस वीडियो को एक्स पर @Muzammi1231 नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसके बाद यह वीडियो लगातार तेजी से हर जगह वायरल हो रहा है और लोग अलग-अलग तरह से रिएक्शन दे रहे हैं.  

क्या है इस वायरल वीडियो में खास?

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के धीरे-धीरे चलता हुआ आ रहा है. उसके स्टेयरिंग पर कोई नहीं बैठा, फिर भी वह सीधा और सलीके से रोड पर चलता जा रहा है. आस-पास मौजूद लोग इस नजारे को देखकर दंग रह गए. कुछ तो तुरंत अपने मोबाइल निकालकर वीडियो रिकॉर्ड करने लगे, तो कुछ हंसते हुए उसके पीछे-पीछे दौड़ने लगे. लोगों के चेहरे पर हैरानी और मजाक दोनों झलक रहे थे. किसी ने कहा, अरे ये तो देसी टेस्ला निकला. तो किसी ने हंसते हुए लिखा, टेस्ला तो अमेरिका की है, पर हमारा ट्रैक्टर भी कम नहीं है. 

लोगों के मजेदार रिएक्शन और कमेंट्स 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. लाखों व्यूज और हजारों शेयर के साथ लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स किए. किसी ने लिखा कि देसी इनोवेशन का कोई मुकाबला नहीं, तो दूसरे ने कहा ये है भारत की असली ऑटोनॉमस मशीन. वहीं एक यूजर ने तो मजाक में लिखा टेस्ला वालों को अब गांव आकर सीखना चाहिए कि बिना चिप के भी ट्रैक्टर कैसे अपने आप चलता है. 

यह भी पढ़ें हमला अचानक हुआ था! दोस्तों के साथ डांस कर रही पापा की परी को मम्मी ने सबके सामने कूटा- वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो में गूंजी शम्मी नारंग की आवाज, पोता बोला- ये तो दादू हैं
मेट्रो में गूंजी शम्मी नारंग की आवाज, पोता बोला- ये तो दादू हैं
कुत्ते को पंखा झलते बुजुर्ग का वीडियो वायरल, इमोशनल हुई इंटरनेट की दुनिया
कुत्ते को पंखा झलते बुजुर्ग का वीडियो वायरल, इमोशनल हुई इंटरनेट की दुनिया
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा
टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
फ्लाईदुबई हमले के लिए क्या ईरान जिम्मेदार? ट्रंप बोले- 'हां, मुझे...'
फ्लाईदुबई हमले के लिए क्या ईरान जिम्मेदार? ट्रंप बोले- 'हां, मुझे...'
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
Embed widget