एक्सप्लोरर

गांव में घुसकर खूंखार बाघ ने बछिया को दबोचा, बचाने आई मां को देख वापस जंगल में भागा

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खुंखार बाघ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बाघ को इंसानी बस्ती के बीच घुसकर बछिया को दबोचते देखा जा रहा है. जिसे वह उसकी मां के आने पर छोड़ देता है.

Shocking Viral Video: लगातार धरती पर इंसानों की आबादी बढ़ती ही जा रही है. जिसका नतीजा यह है कि इंसानी बस्तियां जंगल के मुहाने पर पहुंच गई हैं. जिसके चलते कई बार जंगली जानवरों को शिकार की तलाश में इंसानी बस्तियों में घुस कर उनके जानवरों पर हमला करते देखा जाता है. कई बार यह हमले इतने खतरनाक होते हैं कि उसके कारण इंसानों की भी मौत हो जाती है.

हाल ही के समय में सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिले जिनमें जंगली जानवरों को इंसानी बस्तियों में घुसकर आवारा जानवरों के साथ ही पालतू जानवरों का शिकार करते देखा गया. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों यूजर्स के रातों की नींद उड़ाते नजर आया है. जिसमें एक बाघ को जंगल से निकलकर एक गांव में घुसकर ग्रामीणों की गाय पर हमला करते देखा गया. जिस दौरान बाघ एक बछड़े को दबोचने में कामयाब भी नजर आया.

बाघ ने हमला कर बछिया को दबोचा

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने अकाउंट से पोस्ट किया है. इसमें एक बाघ जंगल से निकल कर गांव में घुसते ही गायों के एक झुंड पर हमला कर उन्हें खदेड़ देता है. जिसके बाद झुंड से अलग हुए एक बछड़े को खदेड़ कर उसे अपने जबड़े से दबोच लेता है. वहीं बछड़े की चीख पुकार सुनकर उसकी मां समय रहते मदद के लिए पहुंच जाती है.

शिकार छोड़ भागने को मजबूर हुआ बाघ

गाय को तेजी से अपनी ओर आते देख बाघ उस बछड़े को जिंदा छोड़ वहां से भाग खड़ा होता है. जिसे देख यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं. वहीं यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर 2 लाख 28 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को देख यूजर्स लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोय'. वहीं ज्यादातर यूजर का कहना है कि बछड़े की किस्मत ने उसका साथ दे दिया.

यह भी पढ़ेंः आर्टिस्ट ने आइसक्रीम बेच रहे शख्स को गिफ्ट किया उसका स्केच, दिल जीत लेगा रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू
फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget