एक्सप्लोरर

हाथरस के कॉलेज में प्रिंसिपल ने बाबू की जूते से की पिटाई, दोनों ने जमकर खींचे एक-दूसरे के बाल

किस कदर एक बाबू पर प्रिंसिपल साहब जूतों की बारिश कर रहे हैं ये देखकर आपका माथा भी सन्न रह जाएगा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखने के बाद आप दांतों तले उंगलियां चबाने लगेंगे.

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपने जीवन में देखे हुए सारे घमासान भूल जाएंगे. इस वीडियो में एक कॉलेज के बाबू और प्रिंसिपल के बीच झड़प दिखाई गई है जो आपको हैरत में डाल देगी. प्रिंसिपल साहब को आपने पढ़ाते और बच्चों को डांटते हुए तो खूब देखा होगा, लेकिन आज आप प्रिंसिपल साहब को जूते मारते देखेंगे. किस कदर एक बाबू पर प्रिंसिपल साहब जूतों की बारिश कर रहे हैं ये देखकर आपका माथा भी सन्न रह जाएगा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखने के बाद आप दांतों तले उंगलियां चबाने लगेंगे.

प्रिंसिपल ने बाबू को जूतों से कूटा

वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के हाथरस का है जहां पर कथित तौर पर GS कॉलेज के एक प्रिंसिपल ने एक बहस के बाद अपने कॉलेज में नौकरी करने वाले बाबू पर ही हमला कर दिया. झगड़ा अटेंडेंस को लेकर हुआ, जहां कॉलेज का बाबू ऑफिस देरी से पहुंचा था, जिसके बाद नाराज प्रिंसिपल ने बाबू को पहले तो चांटे जड़े फिर जूते निकालकर उसकी धुनाई कर दी.

पूरा मामला मुरसान कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले जीएस कॉलेज का है. जहां नैन कमल अग्रवाल नाम के शख्स को वहां के प्रिंसिपल ने खूब मारा. नैन कमल इसी स्कूल में बाबू के पद पर तैनात है और स्कूल प्रिंसिपल से उनका पहले से विवाद चलता आ रहा है. वहीं 26 अक्टूबर को बाबू नैन कमल अग्रवाल स्कूल में 5 मिनट देरी पहुंचे तो स्कूल प्रिंसिपल कैलाश चंद ने अटेंडेंस रजिस्टर पर उन्हें अनुपस्थित कर दिया.

अटेंडेंस को लेकर हुआ विवाद

अटेंडेंस रजिस्टर पर एबसेंट लगाने के बाद बाबू और प्रिंसिपल में एक बहस हो गई जो देखते ही देखते हिंसक हो गई और प्रिंसिपल ने पहले तो बाबू को गाली देते हुए दफ्तर से बाहर जाने को कहा इसके बाद जूता उतार कर बाबू की पिटाई कर दी. पिटाई करते हुए प्रिंसिपल साहब बाबू को लगातार गालियां दे रहे थे, जिसके बाद कॉलेज के स्टाफ ने ऑफिस में आकर दोनों के बीच झगड़े को शांत कराया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: रूस में मिली इंटरनेट की आजादी तो पॉर्न देखने लगे नॉर्थ कोरिया के सैनिक, अब लग गई है लत

इसे प्रिंसिपल किसने बनाया, बोले यूजर्स

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 1 लाख 63 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इस आदमी को प्रिंसिपल किसने बनाया. एक और यूजर ने लिखा...ये प्रिंसिपल क्या बच्चों को शिष्टाचार सिखाता होगा जिसमें खुद तमीज नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मुझे तो लगा मार खा रहा शख्स प्रिंसिपल है.

यह भी पढ़ें: शादीशुदा महिला की फोटो लगाकर लोगों को बेवकूफ बना रही थी मेट्रिमोनियल साइट, फिर ऐसे खुल गई पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग, वीडियो वायरल
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग
Train Stopped For Samosa: गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Post: वोटर लिस्ट के लिए ढूंढ रहे थे कागज, हाथ लगा AMU का 30 साल पुराना सर्टिफिकेट, ताजा हुईं यादें 
वोटर लिस्ट के लिए ढूंढ रहे थे कागज, हाथ लगा AMU का 30 साल पुराना सर्टिफिकेट, ताजा हुईं यादें 

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget