एक्सप्लोरर

सड़क पर अचानक आया 'लाल पानी का सैलाब', बहने लगी 'शराब की नदी', VIDEO देख दंग रह गए लोग

पुर्तगाल में रविवार को एक वाइनरी के 2 टैंकों में अचानक विस्फोट हो गया था, जिसकी वजह से साओ लोरेंको डी बैरो के एक गांव की सड़क पर एकाएक 6,00,000 गैलन रेड वाइन बहने लग गया.

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर लाल रंग की नदी बहती नजर आ रही है. इस वीडियो को देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं. एक बार को तो यूजर्स यह सोच बैठे कि कहीं ये खून की नदी तो नहीं है. हालांकि ये नदी न तो खून की है और ना ही ये बहता हुआ पानी किसी नदी का है. अब आप सोच रहे होंगे कि फिर आखिर ये है क्या? दरअसल ये वायरल वीडियो पुर्तगाल (Portugal) के एक तटीय गांव का है. साओ लोरेंको डी बैरो की सड़कों पर जिस लाल रंग के पानी को आप देख रहे हैं, वो पानी नहीं, बल्कि शराब (Red Wine) है. 

दरअसल पुर्तगाल में रविवार को एक वाइनरी के 2 टैंकों में अचानक विस्फोट हो गया था, जिसकी वजह से साओ लोरेंको डी बैरो के एक गांव की सड़क पर एकाएक 6,00,000 गैलन रेड वाइन बहने लग गया. सड़क पर तेज रफ्तार में बहते इस रेड वाइन को देखकर लोग भी दंग रह गए. इंटरनेट पर अब इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें सड़क पर नदी की तरह शराब को बहते हुए देखा जा सकता है. 2000 से ज्यादा आबादी वाले इस शहर में एक पहाड़ी इलाके से लाल शराब बहती हुई नीचे आई. 

वाइनरी ने ली जिम्मेदारी 

इस घटना में न सिर्फ सड़क, बल्कि आसपास के बेसमेंट, खेत, खेत की मिट्टी आदि को भी काफी नुकसान पहुंचा है. लेविरा डिस्टिलरी ने सोमवार को इस घटना पर अपना बयान जारी किया, जिसके स्वामित्व वाले दो टैंकों में ब्लास्ट होने की वजह से यह हादसा हुआ. लेविरा डिस्टिलरी ने इस घटना पर अफसोस जाहिर किया है और कहा है कि वो नुकसान की भरपाई करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके अलावा, उसने यह भी कहा कि विस्फोट किन कारणों से हुआ, इस बात का भी पता लगाया जा रहा है. 

22 लाख लीटर रेड वाइन का नुकसान 

डिस्टिलरी ने कहा कि सफाई और मरम्मत में जितना भी खर्चा आएगा, उसको उठाने के लिए वह तैयार है. खेत में शराब के कारण जो मिट्टी खराब हो गई है, उसको एक स्पेशल ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि 22 लाख लीटर रेड वाइन का नुकसान हुआ है. हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: मुंह के बल गहरे सिंकहोल में गिरी गाय, सांस रुकने की आई नौबत...लोगों ने ऐसे बचाई बेजुबान की जान- VIDEO 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget