एक्सप्लोरर

ट्रेन में थी भीड़, टॉयलेट तक पहुंचने के लिए 'सुपरमैन' बना शख्स, लगाया गजब का दिमाग- Video

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें एक शख्स ने टॉयलेट तक पहुंचने के लिए अपना गजब का दिमाग लगाया है.

ट्रेन में सफर करना भी आसान बात नहीं है. यहां भीड़ के चलते कई बार लोगों को ऐसे-ऐसे कदम उठाने पड़ जाते हैं, जिनके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं होता. ट्रेन के जनरल और स्लीपर कोच का हाल सबसे ज्यादा बुरा होता है, जहां एक बोगी में बड़ी संख्या में लोग सवार हो जाते हैं. अब ऐसे में अगर टॉयलेट जाना पड़ जाए तो हालत पंचर हो जाती है. क्योंकि भीड़ को चीरकर टॉयलेट तक पहुंचना टेढ़ी खीर है. जब तक आप जाकर वापस आएंगे, तब तक ट्रेन 100 किलो की दूरी तय कर चुकी होती है. हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें एक शख्स ने टॉयलेट तक पहुंचने के लिए अपना गजब का दिमाग लगाया है.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में काफी भीड़ है. लोगों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उनको साइड में करके टॉयलेट तक पहुंच पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. क्योंकि लोगों के पास साइड होने तक के लिए जगह नहीं है और जब तक वो ही साइड नहीं होंगे तो व्यक्ति टॉयलेट तक कैसे पहुंचेगा. हालांकि एक शख्स ने भीड़ से भरी ट्रेन में टॉयलेट तक पहुंचने के लिए एक ऐसी तरकीब निकाली है, जिसे देखकर आप भी शख्स की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे.

टॉयलेट तक पहुंचने के लिए शख्स ने बेले पापड़

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स टॉयलेट जाने के लिए कितने पापड़ बेल रहा है. टॉयलेट के रास्ते में लोगों की भीड़ खड़ी थी. इसलिए शख्स ने ऊपर वाली सीटों पर पैर रख-रखकर जाने की तरकीब निकाली और यह तरकीब काम भी आई. वो बहुत आराम से बिना भीड़ का सामना किए टॉयलेट तक पहुंच गया. शख्स का कारनाम देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए. शख्स ने इतनी आराम से टॉयलेट तक का रास्ता तय किया, जैसे वहां कोई भीड़ थी ही नहीं. 

5 लाख से ज्यादा व्यूज़

इस वीडियो को ट्विटर पर @abhijeet_dipke नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है. वीडियो पर अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं. जबकि 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर फनी कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने कहा, 'स्लीपर का भी यही हाल है. पूरे रास्ते सो जा रहे हैं लोग'. एक अन्य यूजर ने कहा, 'पैसेंजर ट्रेन में तो यह अक्सर देखने को मिलता है'.  

ये भी पढ़ें: Egg Bread: क्या आप ब्रेकफास्ट में अंडा और ब्रेड खाते हैं? जरूर जान लें ये कॉम्बिनेशन कितना हेल्दी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

Embed widget