एक्सप्लोरर

दुर्गा पूजा पंडाल में लैपटॉप लेकर मीटिंग अटेंड करता दिखा शख्स, लोगों ने दिए ये रिएक्शन

Laptop in Durga puja: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता  है कि एक शख्स दुर्गा पांडाल में चल रही दुर्गा पूजा में लैपटॉप लेकर शरीक हुआ है.

Trending Video: त्योहारों का सीजन है, ऐसे में लोगों को जो नौकरी करते हैं उन्हें धार्मिक आयोजनों में जाने की बड़ी लालसा रहती है, लेकिन नौकरी के मारे लोग नौकरी करें या फिर त्योहारों को एंजॉय करें. लेकिन इन सभी चिंताओं को रेस में पीछे छोड़ते हुए एक शख्स ने बाजी मारी और लैपटॉप लेकर पहुंच गया दुर्गा पूजा का मजा उठाने. जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता  है कि एक शख्स दुर्गा पांडाल में चल रही दुर्गा पूजा में लैपटॉप लेकर शरीक हुआ है. इस दौरान वो लैपटॉप को हाथ में लेकर कभी अपना काम देख रहा है तो कभी दुर्गा मां के आगे हाथ जोड़ रहा है.

दुर्गा पूजा में लैपटॉप लेकर पहुंचा शख्स

बेंगलुरु में एक दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा कर रहे लोगों से घिरे एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह क्लाइंट मीटिंग के लिए अपने लैपटॉप और फोन से चिपका हुआ है. एक्स अकाउंट 'कर्नाटक पोर्टफोलियो' के जरिए शेयर की गई इस क्लिप में दिखाया गया है कि वह शख्स काम में इतना मशगूल है कि उसे अपने आस-पास के आयोजन का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है. दुर्गा पूजा की रस्में चलते हुए वह अपने डिवाइस को पकड़े हुए है और लैपटॉप और फोन के बीच आसानी से स्विच करता रहता है.

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर के नीचे लेटकर स्टंट दिखा रहे शख्स की टूटी कमर, दर्द से तड़पते हुए स्टंटबाज का वीडियो वायरल

टेक और पर्सनल लाइफ का दिखा संगम

वीडियो में कैद किया गया मल्टीटास्किंग का यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें बेंगलुरु की पर्सनल लाइफ और टेक लाइफ दोनों का संगम देखने को मिला है. इस संगम को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है. बेंगलुरु की टेक लाइफ और त्योहार के सीजन में लोगों की जीवन शैली इस तरह से उलझ गई है कि वो घर और ऑफिस में से किसे वक्त दें.

यह भी पढ़ें: इसने तो सभी को फेल कर दिया, स्त्री-2 के सॉन्ग पर बच्चे ने मटकाई कमर तो यूजर्स ने बांधे तारीफ के पुल

बंद कर दें ये बेवकूफी, बोले यूजर्स

वीडियो को Karnataka Portfolio नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 98 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है, तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इस बेवकूफी को बंद कर दीजिए,आप लोगों को क्या दिखाना चाहते हैं कि आप बहुत बड़े वर्कर हैं. एक और यूजर ने लिखा...अपनी दोनों लाइफ को एक दूसरे से अलग रखें. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कंपनी किसी को इस तरह की हरकत के लिए मजबूर नहीं करती. अगर आपके पास वक्त नहीं है तो आप ना आएं.

यह भी पढ़ें: मगरमच्छ को छिपकली समझकर पाल रहा था शख्स, इसके बाद जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
2 करोड़ सालाना और फ्री वीजा, पाकिस्तान से भारतीय छात्र को आया नौकरी का ऑफर- यूजर्स ने ले लिए मजे
2 करोड़ सालाना और फ्री वीजा, पाकिस्तान से भारतीय छात्र को आया नौकरी का ऑफर- यूजर्स ने ले लिए मजे
शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप
शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप
Video: घर वालों ने फिक्स की शादी तो लड़की ने मुंडवा लिए बाल, वीडियो देख यूजर्स बोले- True Love
घर वालों ने फिक्स की शादी तो लड़की ने मुंडवा लिए बाल, वीडियो देख यूजर्स बोले- True Love

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget