एक्सप्लोरर

Video: खतरनाक अजगर के साथ नहा रहा था शख्स, उसके बाद जो हुआ देखकर आपकी चीखें निकल जाएंगी

एक शख्स नहाते हुए कुछ ऐसा कर रहा है कि जिसे देखकर आपकी चीखें निकल जाएगी और प्राण पखेड़ू हो जाएंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शख्स एक खतरनाक मोटे अजगर के साथ नहाता हुआ दिखाई दे रहा है.

Trending Video: दुनिया में अजीब लोगों की कमी नहीं है. लोगों को आपने बाइक, कार, ट्रेन वगैरह पर स्टंट करते देखा होगा, लेकिन क्या आपने किसी शख्स को बाथरूम में नहाते हुए स्टंट करते हुए देखा? जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे, क्योंकि यहां एक शख्स नहाते हुए कुछ ऐसा कर रहा है कि जिसे देखकर आपकी चीखें निकल जाएगी और प्राण पखेड़ू हो जाएंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शख्स एक खतरनाक मोटे अजगर के साथ नहाता हुआ दिखाई दे रहा है. आइए आपको बताते हैं क्या है ये अनोखा मामला.

अजगर के साथ नहाया लापरवाह शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि यहां एक शख्स अपने बाथरूम में एक अजगर के साथ नहाता दिखाई दे रहा है. हैरत की बात तो ये है कि अजगर भी शख्स के साथ खूब मजे लेकर नहा रहा है और ठंडे पानी के मजे ले रहा है. सरीसृप अक्सर एग्रेसिव होते हैं और यह किसी पर भी कभी भी हमला कर देते हैं. अजगर में जहर भले ही नहीं होता लेकिन यह एक बार बाइट करने में इंसान का आधा किलो मांस नोच लेता है. यही नहीं, अजगर अपने से कई गुना मोटे जीव को भी एक बार में निगल लेता है. लेकिन शख्स को अजगर के साथ नहाते हुए देखकर लग रहा है मानों उसे मौत का कोई डर ही नहीं है. हालांकि उसकी यह लापरवाही उसकी जान ले सकती है.

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🐍 𝑾𝒐𝒓𝒍𝒅 𝒐𝒇 𝒔𝒏𝒂𝒌𝒆𝒔 🐍 (@world_of_snakes_)

महबूब की तरह लिपटा रहा अजगर

कहते हैं कि अगर जिस्म से लिपटना ही मुहब्बत है तो अजगर से बड़ा महबूब कोई नहीं है. शायद अजगर को यह बात अच्छे से मालूम है, और वह शख्स के साथ किसी महबूब की तरह लिपटे हुए दिख रहा है. शख्स ने भी अजीब हरकत करके लापरवाही की सभी हदों को पार कर दिया है. अजगर के साथ इस तरह से नहाना और उसे अपना महबूब समझना किसी भी व्यक्ति के लिए जान का खतरा हो सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि अजगर और सांप कभी पालतू नहीं होते, यह बस मूडी होते हैं और जब तक खतरा महसूस न हो तब तक अटैक नहीं करते. शख्स की कोई एक गलती उसकी जान ले सकती थी.

यूजर्स ने कहा पागल हो गया है

वीडियो को world_of_snakes_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 1 लाख 49 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो को लेकर शख्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....सांप मुझे भी पसंद है, लेकिन तुम सच में पागल हो गए हो. एक और यूजर ने लिखा....आपका यह साथी बेहद डरावना है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...यह सब मूर्खता है, अपनी जान को खतरे में डालना बहादुरी है ऐसा बिल्कुल मत सोचना.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से नीचे गिरा दरवाजे पर लटक रहा युवक, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब से भरा ट्रक पलटा, बोतलें लूटने उमड़ी भीड़! बिहार से सामने आया वीडियो
शराब से भरा ट्रक पलटा, बोतलें लूटने उमड़ी भीड़! बिहार से सामने आया वीडियो
ट्रेन में TTE ने मांगा टिकट तो रोने लगी लड़की, यूजर्स बोले- मैडम ड्रामा नहीं
ट्रेन में TTE ने मांगा टिकट तो रोने लगी लड़की, यूजर्स बोले- मैडम ड्रामा नहीं
सूरत एयरपोर्ट पर गश खाकर गिरा कर्मचारी, CISF जवानों ने CPR देकर बचाई जान
सूरत एयरपोर्ट पर गश खाकर गिरा कर्मचारी, CISF जवानों ने CPR देकर बचाई जान
बंजी जंपिंग में शख्स की कांपने लगी टांगे, जंप मास्टर बोला- मर्द हो तुम
बंजी जंपिंग में शख्स की कांपने लगी टांगे, जंप मास्टर बोला- मर्द हो तुम

वीडियोज

UP Politics: यूपी में बंटेंगे तो कटेंगे vs जुटेंगे तो जीतेंगे! । UP Election 2027 | Akhilesh | Rahul
Smit Machchhar: Gaza-Palestine पर मुखर Gandhi परिवार कैप्टन स्मित पर क्यों खामोश? सटीक विश्लेषण
Rasik Dulari Death Case: केलिकुंज आश्रम का पूरा सच? | Mathura | Premanand Maharaj
Bollywood News: जाह्नवी-NTR का AI डीपफेक वायरल, आखिर क्या है पूरा सच? (04-10-26)
YRKKH: 🥰Kabir का खुले आसमान तले रोमांटिक डांस, क्या मिटेगी Maira की उदासी? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
'दृश्यम 3' इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' ने तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर फिल्म
बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा - 'डबल इंजन सरकार बताए...'
'17 साल में स्थायी समाधान क्यों नहीं', बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
Embed widget