एक्सप्लोरर

शख्स ने जुगाड़ से बना डाली धांसू 'वॉशिंग मशीन', इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा ये VIDEO

Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से ड्रम को ही वॉशिंग मशीन में तब्दील कर दिया गया है. इस ड्रम को पानी के मोटर से जोड़ा गया है

सोशल मीडिया पर जुगाड़ के एक से एक हैरान करने वाले वीडियो आपने देखे होंगे. लेकिन इन दिनों जुगाड़ का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उसे देखकर तो आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल इस वीडियो में एक शख्स ने देसी तरीके से एक ऐसा वॉशिंग मशीन तैयार कर डाला है, जो बिल्कुल असली वॉशिंग मशीन की तरह काम करता है. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से ड्रम को ही वॉशिंग मशीन में तब्दील कर दिया गया है. इस ड्रम को पानी के मोटर से जोड़ा गया है, जिसकी मदद से यह बिल्कुल वॉशिंग मशीन की तरह चल रहा है. यह एक सस्ता और किफायती वॉशिंग मशीन है. इस ड्रम वाली मशीन में कपड़े को धुलते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखकर यह कहा जा सकता है कि देश के बच्चे-बच्चे के पास सांइटिस्ट दिमाग है. 

अक्सर वायरल होते हैं जुगाड़ के वीडियोज़

सोशल मीडिया पर आए दिन देसी जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं. लोग सस्ती, टिकाऊ और किफायती चीजों से अलग-अलग तरह के आविष्कार करते नजर आते हैं. पिछले दिनों खाट वाली चार पहिया और बोतल के ढक्कन से बने ताले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सर्कुलेट किया गया था. 

डेढ़ करोड़ लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो पर अब तक एक करोड़ 48 लाख से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं. जबकि कई यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन्स शेयर किए हैं. एक यूजर ने कहा, 'क्या कोई बोल सकता है कि इंडिया में टैलेंट नहीं है.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'ये इंडिया है भाई. यहां कुछ भी हो सकता है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'पूरे खानदान का कपड़ा एक बार में धोएं.'

ये भी पढ़ें: कभी नहीं देखी होगी ऐसी चोरी, बुलडोजर से पूरा ATM मशीन उखाड़ ले गया चोर, ये VIDEO देखकर उड़ जाएंगे होश    
  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget