एक्सप्लोरर

बैडमिंटन खेलते हुए पड़ा दिल का दौरा और हो गई मौत- दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

खिलाड़ियों में एक 25 साल का युवक भी है जो पूरे जोश से खेल रहा था, शॉट्स ले रहा था, दौड़ रहा था और खेल की रफ्तार में पूरी तरह डूबा हुआ था. लेकिन कुछ ही सेकंड में दृश्य पूरी तरह बदल जाता है.

जिंदगी कभी-कभी इतनी तेजी से पलटती है कि सांसें भी ठहर जाती हैं और आंखों के सामने होते हुए भी यकीन नहीं होता कि जो देखा वो सच है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लाखों लोगों को गमगीन कर दिया है. वीडियो किसी इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का है, जहां कुछ लोग उत्साह से खेलते नजर आ रहे हैं. उन्हीं खिलाड़ियों में एक 25 साल का युवक भी है जो पूरे जोश से खेल रहा था, शॉट्स ले रहा था, दौड़ रहा था और खेल की रफ्तार में पूरी तरह डूबा हुआ था. लेकिन कुछ ही सेकंड में दृश्य पूरी तरह बदल जाता है.

बैडमिंटन खेलते हुए 25 साल के शख्स को पड़ा दिल का दौरा

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अचानक वो युवक बिना किसी टकराव या धक्का-मुक्की के सीधा जमीन पर गिर पड़ता है. गिरते ही आसपास खड़े खिलाड़ी हैरान रह जाते हैं और भागकर उसकी ओर दौड़ते हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक की आंखें बंद हैं और वो बिल्कुल भी हरकत नहीं कर रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे दिल का दौरा पड़ा था और जब तक साथी खिलाड़ी उसे संभालते या कोई प्राथमिक इलाज मिल पाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मरने वाले का नाम राकेश है और वो बैडमिंटन का बहुत अच्छा खिलाड़ी था. गौर तलब है कि पिछले कुछ महीनों से युवाओं में अचानक हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं.

लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं

इस घटना के बाद एक बार फिर युवाओं में अचानक दिल का दौरा पड़ने की घटनाएं चर्चा में हैं. खासतौर पर जिम, खेल या डांस जैसी एक्टिविटी के दौरान अचानक गिरने और मौत के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है. वीडियो देखने वाले लोग सोशल मीडिया पर दुख और चिंता दोनों जता रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट किया है कि अब फिटनेस एक्टिविटी से पहले मेडिकल चेकअप अनिवार्य किया जाना चाहिए, वरना हम अपनों को ऐसे ही अचानक खोते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स हुए भावुक, जताई नाराजगी

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...यह सब कोरोना के बाद से बहुत तेजी से हो रहा है. एक और यूजर ने लिखा...इतने हार्ट अटैक मैंने अपने जीवन में कभी नहीं देखे जितने इन दो सालों में देख लिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कुछ ना कुछ गड़बड़ है, जड़ तक पहुंचना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति
चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget