एक्सप्लोरर

शरीर पर भगवान राम और मंदिर के टैटू बनवाना इस शख्स को पड़ा भारी, लोग बोले- यह ठीक नहीं किया

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स अपने शरीर पर टैटू बनवाता हुआ दिखाई दे रहा है. शख्स की पीठ पर टैटू आर्टिस्ट ने भगवान राम का टैटू बनाया है. इसके बाद उसने राम मंदिर का टैटू भी बनवाया है.

Ram Mandir Tattoo: पिछले महीने 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित हुआ था. जिसमें प्रधानमंत्री मोदी समेत देश के कई बड़े लोग शामिल हुए थे. दूर दराज और देश विदेश से भी बहुत सारे लोग भगवान राम के इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या आए हुए थे. प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही भगवान राम के प्रति लोगों की भक्ति सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रही है. इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें एक शख्स ने भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति का एक अलग ही लेवल दिखाया है. शख्स ने अपने शरीर पर भगवान राम का टैटू बनवाया है साथ ही राम मंदिर का भी टैटू बनवाया है. 

शरीर पर बनवाया श्रीराम और राम मंदिर का टैटू

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स अपने शरीर पर टैटू बनवाता हुआ दिखाई दे रहा है. शख्स की पीठ पर टैटू आर्टिस्ट ने भगवान राम का टैटू बनाया है. इसके बाद वह पीठ के निचले हिस्से पर एक और टैटू बनाने जा रहा है. यह टैटू अयोध्या के भव्य राम मंदिर का है. टैटू आर्टिस्ट ने बड़े ही शानदार तरीके से भगवान राम की आकृति बनाई है और उसके बाद उतने ही शानदार तरीके से उसने राम मंदिर का टैटू भी पीठ पर बनाया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ranjeet (@ranjeet_rajak_15)

 

लोगों को नहीं लगा अच्छा

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ranjeet_rajak_15 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को 10 लाख के करीब लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो में एक शख्स की भगवान राम के प्रति भक्ति दिखाई दे रही है. उसने अपने शरीर पर भगवान राम और राम मंदिर का टैटू बनवाया है. लेकिन लोगों को उसका यह पसंद नहीं आ रहा है. बहुत से लोगों ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ' अरे यह गलत है ऐसा नहीं करना चाहिए.' एक और यूजर ने कमेंट किया है ' माना आप राम जी के भक्त हैं लेकिन यह सही जगह नहीं है.' एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए शख्स को नसीहत ही दे डाली उन्होंने लिखा 'हमारे राम चंद्र जी ये सब करने को नहीं बोलते उनके लिए कुछ स्पेशल करके दिखाना है तो उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारो भाई, जय श्री राम.'

यह भी पढ़ें: शख्स ने कार को बना दिया हवाई जहाज, हवा में उड़ाकर धरती पर इस तरह किया लैंड, देखने वाले बजाते रहे तालियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल
रानू मंडल ने गाया रोमांटिक सॉन्ग, आवाज सुन दिल हार बैठे यूजर्स
रानू मंडल ने गाया रोमांटिक सॉन्ग, आवाज सुन दिल हार बैठे यूजर्स
अब करो चोरी... ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो
अब करो चोरी... ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget