एक्सप्लोरर

टांसजेंडर्स को पहले गाली दी, धमकाया और फिर बाल काट दिए, शर्मसार करने वाला Video वायरल

तमिलनाडु की काजुगुमलाई पुलिस ने बीते हफ्ते दो ट्रांसवुमन से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिन पर उत्पीड़न, गाली-गलौज, मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है.

दक्षिण भारत में तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुमारापुरम में बीते हफ्ते दो ट्रांसवुमन (Transwomen) के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और उन्हें परेशान करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. काजुगुमलाई पुलिस (Kazhugumalai police) ने मामले में तेजी से छानबीन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब ट्रांस राइट्स एक्टिविस्ट ग्रेस बानो ने इसे लेकर ट्वीट कर जल्द से जल्द बड़ी कार्रवाई की मांग की थी.

फिलहाल मामले में बताया जा रहा है कि यह चौंकाने वाली घटना 7 अक्टूबर को तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में दो ट्रांस महिलाओं के साथ हुई. इसका एक वीडियो भी ट्रांस राइट्स एक्टिविस्ट ग्रेस बानो ने शेयर किया है. इसमें दो शख्स ट्रांस महिलाओं के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. तो वहीं वीडियो में एक शख्स को एक ट्रांस महिला के बाल को काटते देखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार आरोपियों ने ट्रांस महिलाओं के साथ मारपीट के अलावा उन्हें गाली भी दी थी.

वीडियो में पीली साड़ी पहने एक ट्रांस महिला को देखा जा सकता है, जिसको बेरहमी से मारने पर उसकी आंख में चोट साफ देखी जा सकती है. फिलहाल काजुगुमलाई पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार हुआ आरोपियों का नाम  काजुगुमलाई के रहने वाले नोवन रूबेन और शंकरनकोविल के रहने वाले विजय बताया जा रहा है.

सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आने के बाद वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है. जहां हर कोई आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते देखे जा रहे हैं. फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर आईपीसी और द ट्रांसजेंडर पर्सन्स (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) एक्ट, 2019 की धाराओं के तहत उत्पीड़न, गाली-गलौज, मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः
Video: डॉगी के साथ फुटबॉल खेलना चाहता था बच्चा, किक मारते ही कुत्ते ने किया ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget