एक्सप्लोरर

रिश्तेदार हैं या लुटेरे? दूल्हे ने लुटाए पैसे तो भूखों की तरह टूट पड़े लोग, गिरते गिरते बची दुल्हन- वीडियो वायरल

जैसे ही नोट हवा में उड़ते हैं वैसे ही वहां मौजूद मेहमानों का असली चेहरा सामने आ जाता है. वीडियो देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि ये मेहमान हैं या लुटेरे?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो किसी शादी समारोह का है जहां दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर जाने की तैयारी में हैं. दुल्हन सजी-धजी खड़ी होती है और दूल्हा बड़े शान से जेब से 100-100 के नोट निकालता है. नोट निकालते ही दूल्हा अपनी दुल्हन पर प्यार जताने के अंदाज में उन्हें वारने लगता है. लेकिन यहां मामला प्यार से ज्यादा पैसों पर आ अटकता है. जैसे ही नोट हवा में उड़ते हैं वैसे ही वहां मौजूद मेहमानों का असली चेहरा सामने आ जाता है. वीडियो देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि ये मेहमान हैं या लुटेरे?

शादी में आए मेहमानों ने पैसे लूटने के चक्कर में गिरा दी दुल्हन?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा जैसे ही नोटों की गड्डी खोलता है, चारों तरफ खड़े मेहमानों की आंखों में चमक आ जाती है. दूल्हा दुल्हन को नोटों से वारता है लेकिन नोटों की उड़ान ने तो मेहमानों को पागल बना दिया. दूल्हा समझ रहा था कि सब उसकी शान-ओ-शौकत पर तालियां बजाएंगे लेकिन लोग तो दुल्हन-दूल्हा सबको भूलकर नोट लूटने में जुट गए. कोई नीचे झुककर पैसे बटोरने लगा तो कोई हवा में उछलते नोट पकड़ने लगा. हालत तो यहां तक हो गई कि दुल्हन के ठीक सामने गिरे नोट उठाने के लिए कुछ मेहमान उसे तक साइड करने लगे.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई... आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

इस दौरान दुल्हन की हालत बड़ी मजेदार हो जाती है. बेचारी नोटों की लूट-मार में गिरते-गिरते बचती है और उसे दूल्हा संभाल लेता है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है "ये शादी थी या मनी हीस्ट का लाइव शो", तो कोई बोला "दुल्हन तो साइड हो गई, पैसे ही असली दुल्हन बन गए". एक यूजर ने तो मजाक में लिख दिया "इतनी मेहनत से सज-धजकर आई थी दुल्हन, लेकिन नोटों ने सारा ग्लैमर छीन लिया". वीडियो को @Shizukahuji नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब राहत के पिता भूल गए थे धुन, नुसरत फतेह अली खान ने Live संभाली थी कव्वाली
जब राहत के पिता भूल गए थे धुन, नुसरत फतेह अली खान ने Live संभाली थी कव्वाली
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
बचपन का प्यार...गाने वाले वायरल बॉय सहदेव दिरदो का नया लुक वायरल
बचपन का प्यार...गाने वाले वायरल बॉय सहदेव दिरदो का नया लुक वायरल
पति से छिपाकर महिला ने जमा किए 12 लाख, खा गए चूहे; वीडियो वायरल
पति से छिपाकर महिला ने जमा किए 12 लाख, खा गए चूहे; वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget