एक्सप्लोरर

बचपन का प्यार...गाने वाले वायरल बॉय सहदेव दिरदो का नया लुक वायरल

साल 2021 में सहदेव दिरदो का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था. छत्तीसगढ़ के सुकमा से आने वाले सहदेव ने स्कूल में अपने शिक्षक के कहने पर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाया था.

साल 2021 में सोशल मीडिया पर एक छोटे से बच्चे की आवाज ने ऐसा जादू चलाया था कि शायद ही कोई उससे अनजान रहा हो. नीली शर्ट पहने स्कूल के उस मासूम बच्चे ने जब अपनी प्यारी सी आवाज में ‘बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाया, तो देखते ही देखते पूरा इंटरनेट उसी का दीवाना हो गया. इस बच्चे का नाम था सहदेव दिरदो. कभी स्कूल ड्रेस में मासूम से दिखने वाले सहदेव आज काफी बड़े हो चुके हैं और उनका लुक भी पूरी तरह बदल गया है. सहदेव की पुरानी और ताजा तस्वीरें देखकर लोगों के लिए उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो सकता है.

2021 में भयंकर वायरल हुए थे सहदेव

साल 2021 में सहदेव दिरदो का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था. छत्तीसगढ़ के सुकमा से आने वाले सहदेव ने स्कूल में अपने शिक्षक के कहने पर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाया था और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया था. बाद में यही वीडियो इंटरनेट पर पहुंचा और देखते ही देखते सहदेव इंटरनेट सेंसेशन बन गए. उनके इस अंदाज ने रैपर बादशाह का भी ध्यान खींचा और बादशाह ने सहदेव के साथ ‘बचपन का प्यार’ का नया वर्जन रिलीज किया. उस दौर में इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक हर जगह सहदेव की ही चर्चा थी.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

अब पूरी तरह बदल चुका है लुक

लेकिन वक्त के साथ सहदेव भी बड़े होते गए और अब उनका अंदाज बिल्कुल बदल चुका है. वायरल बच्चे की पुरानी तस्वीर में जहां वह बेहद मासूम और छोटे नजर आ रहे हैं, वहीं ताजा तस्वीर में वह काफी स्टाइलिश और अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं. लंबे बाल, स्टाइलिश चश्मा, ब्लैक ओवरसाइज टी-शर्ट और ट्रेंडी अंदाज में सहदेव अब पहले वाले छोटे बच्चे से बिल्कुल अलग नजर आते हैं. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक सहदेव अब 16 साल के हो चुके हैं और म्यूजिक की दुनिया में भी आगे बढ़ रहे हैं. साल 2026 में उनका नया गाना ‘लड़की लड़की’ भी रिलीज हुआ है.

2021 में ही हुआ था उनके साथ हादसा

सहदेव की जिंदगी में वायरल होने के बाद एक मुश्किल दौर भी आया था. दिसंबर 2021 में उनका सड़क हादसा हुआ था, जिसमें उन्हें सिर पर गंभीर चोट लगी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि बाद में उन्होंने रिकवरी की और दोबारा संगीत की तरफ अपना ध्यान लगाया. अब उनकी नई तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर लोग पुराने ‘बसपन का प्यार’ वाले बच्चे को याद कर रहे हैं. कई लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि नीली शर्ट में नजर आने वाला वही छोटा सा बच्चा अब इतना बड़ा और स्टाइलिश हो चुका है.

यह भी पढ़ें: 50 और 10 का नोट जोड़कर चीज खरीदने पहुंच गई मासूम, दुकानदार का रिएक्शन वायरल

सोशल मीडिया यूजर्स बोले - ‘समय कितनी जल्दी निकल गया’

सहदेव की नई तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स पुराने दिनों को याद कर रहे हैं. किसी ने लिखा कि ‘बसपन का प्यार’ वाला बच्चा इतना बड़ा कब हो गया, पता ही नहीं चला. वहीं कुछ यूजर्स ने उनके नए लुक की तारीफ करते हुए कहा कि सहदेव का पूरा ट्रांसफॉर्मेशन ही बदल गया है. कई लोगों ने यह भी कहा कि 2021 का वह वायरल गाना आज भी उन्हें अच्छी तरह याद है. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि पहले सहदेव स्कूल की शर्ट में वायरल हुए थे और अब स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं. यानी कुछ सालों में ‘बसपन का प्यार’ वाले सहदेव का लुक और अंदाज दोनों ही पूरी तरह बदल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: अब करो चोरी... ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget