एक्सप्लोरर

सीरियल में Monalisa की पेंटिंग पर चढ़ाई गई माला और जलाई अगरबत्ती, अब सोशल मीडिया पर बन रहे मीम्स

बंगाली टीवी शो में इतालवी कलाकार लियोनार्डो दा विंची की फेमस पेंटिंग की पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है.

हिंदी टीवी इंडस्ट्री का कोई न कोई सीरियल हर समय चर्चा में बना रहता है. इन सीरियलों की चर्चा गली, मोहल्ले से लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर होती है. इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बंगाली सीरियल की भी उसके एक सीन को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. इस सीन में एक लड़की मोनालिसा की मशहूर पेंटिंग की पूजा करती दिखाई दे रही है.

जी हां, आपने सही पढ़ा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह वीडियो बंगाली भाषा में शुरू हुए सीरियल 'गौरी एलो' की है. वायरल हो रहे एक दृश्य में, शो की मेन लीड एक्ट्रेस मोनालिसा की पेंटिंग पर एक माला डालते दिख रही है और उसके पास हाथ जोड़कर सम्मान देने के लिए अपना सिर झुका रही है.

भले ही यह सीरियल बंगाली भाषा में हो लेकिन देशभर में सोशल मीडिया पर इस सीन पर जमकर मीम्स शेयर कर रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स इस सीन की वीडियो और फोटो शेयर करते हुए लिखते हैं, "RIP Monalisa". 

जिन लोगों को इस सीरियल के बारे में जानकारी नहीं है उनके लिए बता दें कि यह शो एक छोटे से गांव की महिला गौरी के इर्द-गिर्द घूमता है. गौरी देवी काली को बहुत मानती है और उनकी पूजा करती है. उसकी शादी ईशान नाम के एक डॉक्टर से होती है जिसके बाद वह कोलकाता शिफ्ट हो जाती है. ईशान नास्तिक है और सिर्फ विज्ञान में विश्वास करता है.

वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर, जो सोशल मीडिया यूजर्स यह पता नहीं लगा पा रहे हैं कि शो में इतालवी कलाकार लियोनार्डो दा विंची की प्रतिष्ठित पेंटिंग की पूजा क्यों की जा रही है, उनके लिए बता दें कि शो के एपिसोड 50 में दिखाया गया है कि गांव की लड़की को पता नहीं है कि मोनालिसा कौन है. उसे लगता है कि यह एक देवी की तस्वीर है क्योंकि वह उसके पति के कमरे में लगी है.

वीडियो में महिला कहती है, "जब इसे इतनी सावधानी से दीवार पर लगाया गया है, तो यह कोई देवी होगी". वो आगे कहती है, "मां, आपके 33 करोड़ अवतार हैं और मुझे उन सभी का ज्ञान नहीं है." पूजा के दौरान वह तस्वीर से अपने पति की ओर से माफी मांगती है, जो इस बात से अनजान है कि किसी को देवताओं की पूजा कैसे करनी चाहिए.

इस सीन पर भले ही सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स शेयर किए जा रहे हों और एक्ट्रेस की ट्रोलिंग की जा रही हो. लेकिन गौरी की भूमिका निभा रही मोहोना मैती यह सब इंजॉय करती दिखाई दे रही हैं. मीम्स के बारे में स्थानीय टीवी चैनल से बात करते हुए, मोहोना मैती कहती हैं, "यह दृश्य जानबूझकर कॉमिक रिलीफ के लिए बनाया गया था".

इसे भी पढ़ेंः
Trending Video: इंटरनेट पर छाया शादी में अनोखा डांस कर रहा शख्स, मार्च पास्ट के साथ किया सैल्यूट

Watch: गर्मी ने बढ़ाई मुश्किल तो बारातियों ने निकाला गजब का जुगाड़, कूलर लगाकर किया डांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Viral Video : 'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग, वीडियो वायरल
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग
Train Stopped For Samosa: गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Post: वोटर लिस्ट के लिए ढूंढ रहे थे कागज, हाथ लगा AMU का 30 साल पुराना सर्टिफिकेट, ताजा हुईं यादें 
वोटर लिस्ट के लिए ढूंढ रहे थे कागज, हाथ लगा AMU का 30 साल पुराना सर्टिफिकेट, ताजा हुईं यादें 
Viral Video: 30 सेकंड में गायब हो गई मछलियों की पूरी बोरी भर चारा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश
30 सेकंड में गायब हो गई मछलियों की पूरी बोरी भर चारा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget