एक्सप्लोरर

जर्मनी के राष्ट्रपति का अकाउंट हैक कर बिहार के जल बोर्ड की लगाई तस्वीर, यूजर्स ने ले ली मौज

मीडिया रिपोर्टों ने बताया कि पहले हैकर्स ने अकाउंट को नाजी पार्टी के प्रमुख एडोल्फ हिटलर के वेरिफाइड अकाउंट जैसा बनाया फिर उसे बिहार सरकार की प्रोफाइल में बदल दिया.

German President: जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर के ऑफिशियल एक्स अकाउंट को कथित तौर पर हैक कर लिया गया है और इसे बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के हैंडल जैसा बना दिया गया है. इस घटना के बारे में जर्मन सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान तो नहीं आया है, लेकिन हैकर्स की इस हरकत ने लोगों का ध्यान अपनी ओर जरूर खींचा है. मीडिया रिपोर्टों ने बताया कि पहले हैकर्स ने अकाउंट को नाजी पार्टी के प्रमुख एडोल्फ हिटलर के वेरिफाइड अकाउंट जैसा बनाया फिर उसे बिहार सरकार की प्रोफाइल में बदल दिया.

हिटलर की तस्वीर लगा लिखा...मेक जर्मनी ग्रेट अगेन

इस कथित हैकिंग अकाउंट को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया तो इसका यूजर नेम बदलकर @adolf_gov कर दिया गया था. इसके अलावा प्रोफाइल के बायो में चीजें बदलकर "मेक जर्मनी ग्रेट अगेन" कर दिया गया, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" जैसा दिखाई दे रहा था.

फिर बिहार के जल संसाधन बोर्ड की लगाई तस्वीर

57 हजार फॉलोअर्स वाले इस अकाउंट के बायो में लिखा है, "जर्मनी को फिर से ग्रेट बनाओ. decentralization ही वह चीज है जो मुझे अपनी योजनाओं को लागू करने में मदद करेगी. " इसके बाद इस अकाउंट को बिहार सरकार के जल संसाधन बोर्ड जैसा बना दिया गया जिस पर लिखा था..." Water resources departmet govermet of bihar."  

ब्रिक्स न्यूज के वेरिफाई एक्स अकाउंट ने पोस्ट किया कि यह अकाउंट जर्मन राष्ट्रपति का है और इसे हैक कर लिया गया है. ब्रिक्स न्यूज ने हैक होने से पहले जर्मन राष्ट्रपति के अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया, जिसमें वही @FrankWalterGER हैंडल और एक अलग कैप्शन दिखाया गया था.

जर्मनी के राष्ट्रपति का अकाउंट हैक कर बिहार के जल बोर्ड की लगाई तस्वीर, यूजर्स ने ले ली मौज

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में डुबकी लगाते हुए बच्चों की तरह कूदने लगे अनंत अंबानी, वीडियो हो रहा वायरल

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुई वैसे ही इसे लाखों लोगों ने देख डाला तो वहीं कई लोगों ने इस पोस्ट को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..एक बिहारी पूरे जर्मनी पे भारी. एक और यूजर ने लिखा...ई बिहार है भैया, कुछ भी कर सकता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...डर का माहौल है, बच के रहना होगा.

यह भी पढ़ें: उल्लू है या मिस्टर इंडिया? सिर घुमाते ही गायब हो जाते है ये पक्षी, कुदरत का निजाम देख हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 BMC AI Cameras: BMC के AI कैमरे देख दहशत में कूड़ा फेंकने वाले, यूजर्स कर रहे तारीफ
BMC के AI कैमरे देख दहशत में कूड़ा फेंकने वाले, यूजर्स कर रहे तारीफ
Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
DU की छात्रा के भांगड़े ने किया धमाल, वायरल हो गया वीडियो
DU की छात्रा के भांगड़े ने किया धमाल, वायरल हो गया वीडियो
Viral Video: गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget