एक्सप्लोरर

गर्मी से बेहोश कौवे को पुलिसवाले ने दिया सीपीआर, मुंह में सांस देकर बचाई जान

Viral Video: बिजली का झटका लगने के बाद एक कौवे की जान पर बन आई थी, लेकिन फायरकर्मी की सूझबूझ से उसकी जान बच गई और वो फिर से फिजाओं में आजाद हो गया. सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Trending Video: आपने सोशल मीडिया पर कई सारे दिल पिघला देने वाले वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या आपने किसी कौवे की जान बचाते हुए फायर कर्मी को देखा? यह फायर कर्मी जिस तरह से कौवे की जान बचा रहा है वह कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा. कौवे की जान बचाने का एक खूबसूरत से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक फायरकर्मी कौवे को सीपीआर ट्रीटमेंट देता दिखाई दे रहा है. फायरकर्मी की हर तरफ चर्चा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. ये दिल छू लेने वाला वीडियो दक्षिण भारत से सामने आया है, जहां बिजली का झटका लगने के बाद एक कौवे की जान पर बन आई थी, लेकिन फायरकर्मी की सूझबूझ से उसकी जान बच गई और वो फिर से फिजाओं में आजाद हो गया. वीडियो की लोग हर तरफ चर्चा कर रहे हैं और फायरकर्मी को सम्मानित करने का पक्ष भी रख रहे हैं.

दम तोड़ते कौए को दिया सीपीआर, और बच गई जान

दरअसल, तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक कौआ उड़ते हुए ट्रांसफार्मर पर आ बैठा था, जिसके बाद उसे बिजली का जोरदार झटका लगा और उसके शरीर ने हलचल करना बंद कर दिया. कौवे की ये हालत देखकर फायरकर्मी वी वेल्लादुराई ने सीपीआर देकर कौए को नई जिंदगी दी. वायरल वीडियो में फायर अधिकारी कौए को अपने मुंह से सीपीआर देकर उसकी जान बचाता दिख रहा है. वीडियो के पहले भाग में फायरकर्मी कौवे की छाती पर जोर जोर से प्रेशर दे रहा है, जिसके बाद कौआ थोड़ी बहुत हलचल करने लगता है, इसके बाद उसकी जान बचाने के लिए फायरकर्मी उसकी चोंच में फूंक मारकर उसे सीपीआर दे रहा है, जिसके बाद कौवा होश में आता है और छटपटाने लगता है.

यह भी पढ़ें: प्लास्टिक सर्जरी के बाद अप्सरा जैसी दिखने लगी यह लड़की, खूबसूरती देख चौंधिया जाएंगी आंखें

फायर कर्मी की जमकर तारीफ कर रहे यूजर्स

कौए के वायरल वीडियो को देखकर लोग फायरकर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. धार्मिक भाव से भी कौवे का काफी ज्यादा महत्व है और जीव दया तो हर इंसान दिखाता ही है. यूजर्स का कहना है कि कौवे की जान बचाकर फायरमैन ने इंसानियत का सबूत दिया है. वरना कौवा तड़ तड़प कर मर भी जाता तो किसे ही पता लग रहा था. वीडियो को the info coimbatore नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है. यूजर्स फायर कर्मी को सम्मानित करने की बात भी कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कोई नहीं पहुंचेगा दिल्ली! इंडिगो की फ्लाइट में रोडवेज बस जैसा हंगामा, चुप कराते रह गए अटेंडेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bear Attack Viral Video : रील बनाने के चक्कर में भालू के सामने पहुंचा युवक, फिर जो हुआ...देखें वायरल वीडियो
रील बनाने के चक्कर में भालू के सामने पहुंचा युवक, फिर जो हुआ...देखें वायरल वीडियो
Viral Video: नौकरी से रिजाइन देकर जंतर-मंतर पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान! बोला- भाइयों पर गोली नहीं चला सकता
नौकरी से रिजाइन देकर जंतर-मंतर पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान! बोला- भाइयों पर गोली नहीं चला सकता
Viral Video: फरिश्ते ऐसे ही होते हैं... ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू
फरिश्ते ऐसे ही होते हैं... ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू
Rajnath Singh Viral Video: इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार
इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget