एक्सप्लोरर

रेलवे प्लेटफॉर्म पर सिपाही को आया चक्कर, मालगाड़ी की चपेट में आने से चंद सेकेंड में हुई मौत

आगरा के राजामंडी रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात उस समय बड़ा हादसा हो गया जब प्लेटफॉर्म पर तैनात एक सिपाही चक्कर आने की वजह से गिर पड़ा. प्लेटफॉर्म से नीचे पटरी पर गिरने से वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया.

इन दिनों पारा तेजी से ऊपर की ओर जाते देखा जा रहा है, जिसके कारण गर्मी बढ़ने से कई जगहों पर लोगों के बेहोश होने चक्कर आने की वजह से गिरने की कई खबरें निकल कर सामने आ रही हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वीडियो में चक्कर आने के कारण एक सिपाही को मौत के गाल में समाते देखा जा रहा है.

आमतौर पर लोगों को रेलवे प्लेटफॉर्म पर आत्महत्या करने की कोशिश करते समय चलती ट्रेन के सामने कूदते देखा जाता है. वहीं सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में देखा जा रहा है कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा में तैनात एक सिपाही चक्कर आने के कारण बेहोश होने से जमीन पर गिरते हुए मालगाड़ी के नीचे समा जाता है, जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है.

सोशल मीडिया पर सामने आए एक खौफनाक वीडियो को देख हर कोई हैरान रह गया है. वीडियो में देखा जा रहा है कि जब सिपाही को चक्कर आता है उस वक्त उसके आस-पास कोई भी नहीं होता है. वहीं पास में बैठा एक शख्स यह देख कर अंदाजा ही नहीं लगा पाता की सिपाही के साथ क्या होने वाला है. वीडियो में एक और शख्स को तेजी से आते और सिपाही को बचाने की कोशिश करते देखा जा रहा है, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती है.

फिलहाल वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर कैप्शन में जानकारी दी गई है कि यह हादसा आगरा में राजामंडी रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हुआ जब शनिवार रात तकरीबन 9.31 बजे एक मालगाड़ी स्टेशन से होकर गुजर रही थी. वीडियो को देख यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः
कीचड़ से भरी सड़क पर दिखा 'देसी स्पाइडरमैन' का अवतार, जुगाड़ को देख हैरान रह जांएगे आप

साथी की मौत पर इमोशनल हुआ तोता, भावुक विदाई देख आ जाएंगे आपकी आंखों में आंसू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
बीच सड़क कैब ड्राइवर से भिड़ गईं दीदी, वीडियो हो गया वायरल
बीच सड़क कैब ड्राइवर से भिड़ गईं दीदी, वीडियो हो गया वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget