एक्सप्लोरर

सीनियर को सर बोलें और ऐसे कपड़े पहनकर आएं...कॉलेज की रूल लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नोटिस सर्कुलेट हो रहा है जिसमें कॉलेज के छात्रों को अपने सीनियर्स के साथ बातचीत करने के तौर तरीके बताए गए हैं. इसके बाद नेटीजंस इसे लेकर अलग अलग राय दे रहे हैं.

Trending News: ऑफिस हो या फिर कोई सरकारी दफ्तर, हर जूनियर अपने से बड़े अफसर को बॉस कहकर बुलाता है. लेकिन कॉलेज में यह कल्चर और कुछ नहीं बस देखा देखी का नमूना है. जहां जूनियर छात्र अपने से सीनियर छात्रों के बॉस कहकर संबोधित करते हैं. लेकिन यह सब अनाधिकारिक होता है और इसका कोई अस्तित्व नहीं है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नोटिस सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें कॉलेज के छात्रों को अपने सीनियर्स के साथ बातचीत करने के तौर तरीके बताए गए हैं इसके अलावा हॉस्टल में रहने का वक्त भी इसमें निर्धारित किया गया है.

कॉलेज ने निकाला तुगलकी फरमान

एक यूजर ने एक्स पर यह दावा किया है कि एक भारतीय कॉलेज में दाखिला लेने वाले नए छात्रों के लिए कई बेतुके नियम आए हैं जिसमें बताया गया है कि उन्हें कैसे कपड़े पहनने चाहिए, उन्हें सीनियर्स से कैसे बात करनी चाहिए और इस नोटिस में उनके हॉस्टल टाइमिंग के बारे में भी बताया गया है. पोस्ट किए जाने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: समोसे के अंदर मिली मेंढक की टांग, गाजियाबाद की दुकान का वीडियो जमकर हो रहा वायरल

नोटिस में है एक लंबी चौड़ी फेहरिस्त

कोड ऑफ कंडक्ट में लिखा है कि आपको हल्के रंग के कपड़े पहनने हैं और फुल आस्तीन की शर्ट पहननी होगी. इसके अलावा कॉलेज के बच्चों को लेस वाले काले जूते पहनना अनिवार्य किया गया है. यही नहीं, लिस्ट में छात्रों को हमेशा क्लीन शेव और छोटे बालों में रहने को कहा गया है. इसके अलावा छात्रों को बुलु, कालिया जैसी कुछ दुकानों पर जाने के लिए  भी प्रतिबंध लगाए गए हैं और कहा गया है कि अगर इसका उल्लंघन किया जाता है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इसके अलावा फहरिश्त काफी लंबी चौड़ी है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है.

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर उतरा व्हेल मछली जैसी शक्ल वाला प्लेन, देखते ही हैरान रह गए लोग

कॉलेज है या फिर सेना का कोई कैंप

पोस्ट को @cneuralnetwork नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 लाख 92 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. यूजर्स पोस्ट पर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...लोग इसे इस तरह से ले रहे हैं जैसे पहली बार हुआ हो, यह आज के दिनों में सामान्य है. एक और यूजर ने लिखा...क्या वाहियात कोड ऑफ कंडक्ट बनाया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कॉलेज है या सेना का ट्रेनिंग कैंप

यह भी पढ़ें: नई बाइक लेने पर शख्स ने टायर से ही कटवाया केक, वीडियो देखकर लोग बोले- अब मुंह भी मीठा करवा ही दो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget