एक्सप्लोरर

इसे कहते हैं किस्मत! फोन पर बात कर रहे शख्स पर सांप ने पीछे से किया हमला, इस चीज ने बचा ली जान

Viral Video: जंगल में एक कुटिया में वक्त बिता रहे इस शख्स के सामने जब जब सांप के हमले का वीडियो आएगा, तब तब वो ऊपर वाले का शुक्र अदा करेगा. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है.

सांप एक ऐसा जानवर है जो खतरनाक दिखने के साथ-साथ जानलेवा भी होता है. अगर ये जहरीला है तो फिर इसका काटा पानी भी नहीं मांगता. ऐसे में कई बार लोगों की जान सांप के काटने के अलावा उनकी अपनी लापरवाही से भी जाती है. लेकिन कहते हैं ना कि अगर किस्मत अच्छी हो तो मौत अपना रास्ता खुद-ब-खुद बदल लेती है. ऐसा ही कुछ हुआ वायरल वीडियो में एक शख्स के साथ. जहां एक शख्स पर सांप ने हमला कर दिया लेकिन उसकी जान इस तरह बची कि आप भी देखकर हैरान रह जाएंगे. जंगल में एक कुटिया में वक्त बिता रहे इस शख्स के सामने जब जब सांप के हमले का वीडियो आएगा, तब तब वो ऊपर वाले का शुक्र अदा करेगा. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखने के बाद लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए हैं.

शख्स पर सांप ने पीछे से किया हमला

वायरल वीडियो में एक शख्स जंगल नुमा जगह पर किसी कुटिया जैसे दिखने वाले रेस्टोरेंट पर बैठा हुआ है. ये लकड़ी का कमरा चारों ओर से खुला है, जिसकी दीवार पर एक जानलेवा सांप बैठा हुआ है. वहीं पर ये शख्स कैप और चश्मा लगाए आराम से फोन पर बात करते हुए नेचर के मजे ले रहा है. लेकिन शायद शख्स को पता नहीं कि नेचर का एक दूसरा साइड भी है जो कि बेहद खतरनाक है. फोन पर बातें कर रहे इस शख्स पर पीछे से सांप हमला कर देता है. इसमें सबसे खौफनाक बात ये रही कि सांप शख्स के सिर पर हमला करता है जहां पर अगर एक बार जहर चला जाए तो बचने की उम्मीदें दम तोड़ देती हैं.

इस छोटी सी चीज ने बचा ली शख्स की जान

लेकिन शख्स की जान उसकी कैप की वजह से बच जाती है. जी हां, शख्स ने दरअसल अपने सिर पर कैप पहनी होती है. जब सांप शख्स पर हमला करता है तो उसका वार सीधा कैप पर लगता है, जिसके बाद शख्स को जब अहसास होता है तो उसकी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. शायद शख्स ने सोचा नहीं होगा कि चंद कीमत देकर उसने जो कैप खरीदी है वो उसकी बेशकीमती जान को इस तरह से बचा सकती है. वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: तीन फुट का घर, कीमत ढाई करोड़! क्रेज ऐसा कि चंद दिनों में बिक गया ये मुजस्सिमा

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई की किस्मत अच्छी थी, वरना जान से जाता. एक और यूजर ने लिखा...यहां सांप और शख्स दोनों बेवकूफ हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....इस तरह की जगहों पर सावधानी से बैठा करें.

यह भी पढ़ें: जापान के स्कूलों मे ऐसे दिया जाता है मिड-डे मील! देखिए भारत से कितना अलग है, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीच हाईवे पर आधी रात लड़की ने मटकाई कमर, किलर डांस वीडियो हुआ वायरल
बीच हाईवे पर आधी रात लड़की ने मटकाई कमर, किलर डांस वीडियो हुआ वायरल
असली याराना!' दोस्त को बचाने Dog Catcher पर टूटा पड़ा कुत्ता, वीडियो वायरल
असली याराना!' दोस्त को बचाने Dog Catcher पर टूटा पड़ा कुत्ता, वीडियो वायरल
सर Zomato से ऑर्डर...डिटेन किए गए शख्स ने दिल्ली पुलिस से यूं मांगा खाना
सर Zomato से ऑर्डर...डिटेन किए गए शख्स ने दिल्ली पुलिस से यूं मांगा खाना
कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा
कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
384 दिनों से लगातार पाकिस्तान की बेइज्जती, एशियन गेम्स फाइनल में श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान की बेइज्जती, श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Embed widget