एक्सप्लोरर

तीखी मिर्च को सूंघकर अपनी नाक पर रगड़ा, बस इस एक गलती के कारण 6 महीने से अस्पताल में भर्ती है ये महिला

25 साल की थायस मेडेइरोस के साथ इस साल फरवरी में एक अजीबोगरीब घटना घटी. वो घर में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ खाना पका रही थी, तभी उसने अचार वाली मिर्च सूंघ ली, जो बहुत ज्यादा तीखी होती है.

ब्राजील से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने मजे-मजे में इतनी लाल मिर्च सूंघ ली कि अब उसकी जिंदगी खतरे में पड़ गई है. महिला ने सोचा भी नहीं था कि मिर्च सूंघने की उसे इतनी बुरी और भयंकर सजा भुगतनी पड़ेगी. ब्राजीलियाई महिला का नाम थायस मेडेइरोस है. थायस पिछले 6 महीनों से अस्पताल में एक अजीबोगरीब हेल्थ कंडीशन से जूझ रही है. थायस को ब्रेन में गंभीर सूजन की समस्या हो गई है, जिसकी वजह से वो 6 महीनों से अस्पताल में भर्ती है.  

अनापोलिस की रहने वाली 25 साल की थायस के साथ इस साल फरवरी में एक अजीबोगरीब घटना घटी. वो घर में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ खाना पका रही थी, तभी उसने अचार वाली मिर्च, जो बहुत ज्यादा तीखी होती है, उसे सूंघ लिया और अपने नाक पर रगड़ लिया. थायस को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसने कितनी बड़ी गलती कर दी है. जैसे ही थायस ने मिर्ची सूंघी और उसे नाक पर रगड़ा, बस तभी उसके गले में तेज खुजली होना शुरू हो गई. जिसके बाद उसे अनापोलिस के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. 

जांच हुई तो निकली गंभीर बीमारी

जब डॉक्टर ने थायस का टेस्ट किया, तब पता चला कि उसके मस्तिष्क में सूजन हो गई है, जिसे एडिमा (Edema) के नाम से जाना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो थायस को मिर्च से एलर्जी हो गई थी, जिसकी वजह से उसे इस बीमारी ने जकड़ लिया. इसके कारण थायस कई दिनों तक कोमा में रही. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, थायस की मां ने बताया कि उनकी बेटी को अस्थमा और ब्रोंकाइटिस सहित कई बीमारियां पहले से ही थीं. कुछ महीनों तक डॉक्टर की निगरानी में रहने के बाद 31 जुलाई को उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई थी. हालांकि चार दिन बाद थायस को फीवर और लाल पेशाब आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

चलने और बोलने में दिक्कत

दोबारा इलाज लेने के बाद थायस को 10 अगस्त को वापस घर लौटना था. हालांकि डिस्चॉर्ज होने से पहले ही उसे एक नई समस्या ने घेर लिया, जिसका नाम ब्रोंकोस्पज़म है. ब्रोंकोस्पज़म में फेफड़ों के वायुमार्ग में जकड़न होने लगती है. थायस एक के बाद एक कई शारीरिक परेशानियों का शिकार हो गई थी. इतनी बीमारियों से घिरने के बाद उसे चलने और बोलने में भी दिक्कत होने लगी थी. डॉक्टर्स ने इस बात की चिंता जाहिर की है कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से होने वाली न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स के कारण कहीं थायस अपने रोजमर्रा के काम कर पाने में असमर्थ न हो जाए. थायस की मौजूदा कंडीशन से परेशान मां ने कहा कि उन्हें उसकी बहुत ज्यादा याद आती है. वह चाहती हैं कि उनकी बेटी जल्दी घर लौट आए. हालांकि वह यह भी जानती हैं कि इस वक्त उनकी बेटी को सबसे ज्यादा जरूरत अस्पताल में रहने की है.

ये भी पढ़ें: घर के ऊपर से निकला 16 फीट लंबा अजगर, वीडियो देखकर लोग बोले, ये तो एनाकोंडा लगता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइलेंट हीरो: रोड डिवाइडर पर हर दिन पौधों को पानी देता है ये शख्स, इंटरनेट पर लोग कर रहे सलाम
साइलेंट हीरो: रोड डिवाइडर पर हर दिन पौधों को पानी देता है ये शख्स, इंटरनेट पर लोग कर रहे सलाम
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
गैस खत्म हो गई तो जुगाड़ तो है न, बंदे ने कपड़े वाले प्रेस पर बना डाली रोटी; देखें वीडियो
गैस खत्म हो गई तो जुगाड़ तो है न, बंदे ने कपड़े वाले प्रेस पर बना डाली रोटी; देखें वीडियो

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget