एक्सप्लोरर

महिला ने डाली शादी की फोटो, सोशल मीडिया पर लोग खेलने लगे टिक-टैक-टो गेम

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यूजर्स टिक-टैक-टो गेम खेलते दिख रहे हैं. इस तस्वीर में एक महिला को अपनी शादी अनाउंस करते देखा जा सकता है.

नई दिल्लीः हम में से कई लोगों के लिए सोशल मीडिया साइट सरोगेट मेमोरी वॉल के रूप में काम करते हैं. जिस पर हम अक्सर ऐसी चीजों को वायरल होते देखते हैं, जो आमतौर पर किसी नॉर्मल इंसान की सोच से परे होता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें एक महिला को अपनी शादी अनाउंस करते देखा जा सकता है.

दरअसल सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक यूजर काई ने अपने फॉलोवर्स के साथ अपनी शादी की खुशखबरी शेयर करने का फैसला लिया. जिसके लिए उन्होंने एक तस्वीर को ट्वीट करते हुए 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने आप सभी को धोखा दिया और एक शख्स से शादी कर ली.' तस्वीर में महिला के हाथ को देखा जा सकता है. जिसमें मेंहदी की खूबसूरत डिजाइन बनी हुई थी.

हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने महिला को शादी के लिए बधाई दी. वहीं एक यूजर ने शादी की घोषणा करती इस तस्वीर को टिक-टैक-टो के वायरल गेम में बदल दिया. यह सब तब शुरू हुआ जब यूजर ने काई की शेयर की हुई तस्वीर पर अपना ध्यान केंद्रित किया और जाली वाले पैटर्न का स्क्रीनशॉट लेते हुए एक बॉक्स पर "x" बनाते हुए तस्वीर ट्वीट की. जिसके बाद जल्द ही एक दूसरे यूजर ने इसे फॉलो किया और काई की तस्वीर को टिक-टैक-टो गेम के लिए कैनवास में बदल दिया.

इसके बाद कई लोगों ने इस खेल में हिस्सा लिया. जिसे लेकर एक यूजर ने कहा कि इस तरह के पोस्ट के कारण वे ऐप नहीं छोड़ रहे थे. वहीं इस तरह के ट्वीट से दुल्हन खुश नहीं लगी जिसके बाद उसने टिक-टैक-टो गेम का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए, रोते हुए इमोटिकॉन्स के साथ कहा "इस ऐप पर किसी चीज की घोषणा नहीं कर सकती."

फिलहाल टिक-टैक-टो के खेल को बंद करने वाले ट्वीट को 1 लाख 23 हजार से अधिक लाइक्स मिले. जबकि कई लोग यह जानने के लिए उत्सुक थे कि गेम किसने जीता, वहीं कई लोगों ने अपनी नई शुरुआत भी की. दुल्हन के हाथ की तस्वीर पर 'x' और 'o' बनाकर यूजर्स एक-दूसरे को टिक-टैक-टो के खेल के लिए आमंत्रित करते नजर आए.

 

इसे भी पढ़ेंः
मोदी सरकार ने नए कोरोना पैकेज का किया एलान, हर जिला अस्पताल में दस हजार लीटर ऑक्सीजन स्टोरेज की सुविधा होगी

कृषि मंत्री ने किसानों से आंदोलन ख़त्म कर बातचीत करने की अपील की, कहा- नहीं बंद होंगी सरकारी मंडियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेज पर हसीना ने बिखेला जलवा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि हैरान रह गए दर्शक- वीडियो वायरल
स्टेज पर हसीना ने बिखेला जलवा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि हैरान रह गए दर्शक- वीडियो वायरल
1 महीने पहले ही हो गई थी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भविष्यवाणी? सामने आए वीडियो ने उड़ाए होश
1 महीने पहले ही हो गई थी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भविष्यवाणी? सामने आए वीडियो ने उड़ाए होश
Bike Stunt Viral Video: बाइक पर भौजी को बिठाकर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल
बाइक पर भौजी को बिठाकर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget