हिंदी न्यूज़टेलीविजनयुविका चौधरी ने प्रिंस नरूला के साथ डेटिंग की खबर को नकारा, कहा- मैं उन्हें एक दोस्त की तरह प्यार करती हूं
युविका चौधरी ने प्रिंस नरूला के साथ डेटिंग की खबर को नकारा, कहा- मैं उन्हें एक दोस्त की तरह प्यार करती हूं
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 21 Aug 2017 01:22 PM (IST)
1/7
युविका ने कहा, ''मैं इस तरीके के अफवाओं से तंग आ चुकी हूं इसीलिए अब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. जिस दिन मेरे दिल में उनके लिए कुछ होगा मैं सबको गर्व से बताउंगी."
2/7
युविका चौधरी ने साथ में ये भी कहा कि अगर ऐसा मैं करती तो किसी से नहीं छुपाती ये कोई अपराध नहीं है.
3/7
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी 'हेलो हेलो' गाने में भी साथ नज़र आ चुके हैं.
4/7
मगर अब युविका का मानना है कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और वो प्रिंस को डेट नहीं कर रहीं हैं. युविका ने कहा, ''प्रिंस मेरा अच्छा दोस्त हैं, वो एक बहुत शानदार और ज़मीन से जुड़े हुए एक्टर हैं. मैं उनके अच्छे बर्ताव से काफी प्रभावित हूं और हम दोनों के सम्बन्ध काफी अच्छे हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं उनको डेट कर रही हूं.''
5/7
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 9 में एक्ट्रेस युविका चौधरी और प्रिंस नरूला के रोमांस के किस्से खूब चले थे.
6/7
युविका कहती है कि लाइफ में कुछ भी हो सकता है इसलिए जैसा चल रहा है चलने देना चाहिए. युविका ने कहा, ''लोगों को जो बात बनानी है बनाने दो, एक दोस्त की तरह मै प्रिंस नरूला से प्यार करती हूं.''
7/7
पिछले साल प्रिंस नरूला ने ये तस्वीर पोस्ट की थी. युविका मानें या ना माने लेकिन ये तस्वीरें तो कुछ और ही कहती हैं.