एक्सप्लोरर
हिना खान ने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ शादी पर दिया ये बयान
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 17 Jan 2018 11:47 AM (IST)
1/6

हिना बिग बॉस में वह बहुत सारी लड़ाइयों में शामिल रहीं. इस पर खुद का बचाव करते हुए हिना ने कहा, "आप केवल वे 45 मिनट देखते थे जो पूरे दिन घर में हुआ, वह नहीं. उस समय आप लोगों की बातचीत का हिस्सा देख रहे होते थे, उस दौरान कोई और बोल रहा होता था, लेकिन आपको उस समय नहीं पता होता है कि वह बातचीत कहां से शुरू हुई."
2/6

हिना खान ने कहा, "मैं हर किसी को बताना चाहूंगी कि हम हॉलीडे पर जाने की योजना बना रहे हैं, हम सभी, लेकिन हम जगह का खुलासा नहीं करेंगे. मैंने कुछ समय पहले निर्णय लिया था कि हमने बिग बॉस में बहुत झगड़ा किया, इसलिए हमें एक-दूसरे से बहुत सारी चीजें कहनी हैं और बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद हम वह सब कुछ भूलकर हॉलीडे पर जाएंगे."
3/6

इसके साथ ही हिना ने बताया, "बिग बॉस के घर में मुझे किसी चीज पर पछतावा नहीं है. ऐसी बहुत सारी चीजें थीं, जो हमने घर में बोली, लेकिन उसके साथ हमने उन्हीं लोगों का ख्याल भी रखा. अगर हम किसी को कुछ बोलते थे तो हम अगली सुबह उस कंटेस्टेंट से माफी भी मांगते थे. मुझे नहीं लगता कि घर के किसी भी कंटेस्टेंट को को पछतावा होगा."
4/6

हिना खान का कहना है, "शादी की खबर फैंस को अभी सुनने को नहीं मिलेगी. हमें लंबा रास्ता तय करना है. हम केवल खुद का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन मैं खुश हूं कि यह सार्वजनिक हो गया है."
5/6

हिना खान का कहना है कि उनकी फिलहाल शादी की कोई योजना नहीं है. बता दें कि 'बिग बॉस' के घर में हिना का रॉकी के साथ रिश्ता चर्चा में आया था.
6/6

'बिग बॉस' सीजन 11 की पहली रनर-अप हिना खान ने इस बात खुशी जाहिर की है कि अब ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ उनका रिश्ता किसी से छुपा हुआ नहीं है. हालांकि इसके साथ ही हिना खान ने अपनी शादी को लेकर भी बड़ी बात कही है.
Published at : 17 Jan 2018 11:47 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
टेलीविजन
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
टेलीविजन
प्रेम पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, देव के सामने बेनकाब होगा चंद्रिका का असली चेहरा
टेलीविजन
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों























