एक्सप्लोरर
Bigg Boss 11: इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 16 Oct 2017 02:53 PM (IST)
1/6

इन दिनों बंदगी के साथ रिश्तों की वजह से चर्चा में चल रहे पुनीश शर्मा भी घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए हैं. कैप्टनसी की टास्क के दौरान पुनीश ने घरवालों से अपील नहीं कि जिसपर सलमान खान ने भी उन्हें डांट लगाते हुए कहा कि तुम कुछ कर नहीं रहे हो.
2/6

कहानी वाली टास्क में फेल होने के बाद पड़ोसियों को भी इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट किया जा सकता था. लव त्यागी ने घर में अब तक ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे घरवाले इंप्रेस हों, इसलिए उनका नाम भी घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुआ है.
3/6

इस हफ्ते नॉमिनेट होने वालों की लिस्ट में आकाश ददलानी का नाम भी शामिल हो गया है. पड़ोसियों के आने के बाद से ही आकाश घर के काम करवाने में कोई ज्यादा दिलस्पी नहीं ले रहे हैं.
4/6

पिछले हफ्ते बाहर जाने से बचने वाली हिना खान को इस बार फिर से नॉमिनेट किया गया है. विकास के साथ हुए झगड़े के बाद से ही बिग बॉस के घर में हिना बिल्कुल अकेली पड़ गई हैं.
5/6

हरियाणा की डांसिंग सेंसेशन सपना चौधरी को भी एक बार फिर घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट किया गया है. सपना को नॉमिनेट करने की एक वजह अर्शी खान से बिना वजह के बार-बार होने वाला झगड़ा हो सकता है.
6/6

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 में आज तीसरे हफ्ते की शुरुआत होने जा रही हैं. जुबैर, प्रियांक, शिवानी और लुसिंडा बिग बॉस के घर से बाहर हो चुके हैं. आज के एपिसोड में इस हफ्ते घर से बाहर जाने वाले कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया जाना है. हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस हफ्ते किन 5 कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट किया गया है.
Published at : 16 Oct 2017 02:53 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
टेलीविजन
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
टेलीविजन
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
टेलीविजन
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर





















