एक्सप्लोरर

11 किलो वजन, 1.5 लाख कीमत... ऐसा दिखता था दुनिया का पहला लैपटॉप, इस कम्पनी ने बनाया था

दुनिया का पहला लैपटॉप कब बना और किस कंपनी ने इसे बनाया था आज ये जानिए. दुनिया के पहले लैपटॉप का वजन 11 किलोग्राम था और इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये थी.

World first laptop: समय के साथ जैसे-जैसे तकनीक बदली रही है ठीक वैसे-वैसे आधुनिक प्रोडक्ट्स बाजार में आ रहे हैं और लोग पुराने प्रोडक्ट्स को टाटा बाय-बाय बोल रहे हैं. याद करिए वो दिन जब आप किसी से बातचीत करने के लिए PCO का सहारा लेते थे. लेकिन आज एक छोटा सा स्मार्टफोन हमारे कई काम कर रहा है. इसी तरह पहले कुछ लिखने के लिए टाइपराइटर हुआ करते थे जिनकी जगह आज पतले-पतले कीबोर्ड ने ले ली है. यानी कुल मिलाकर जैसे-जैसे तकनीक आधुनिक होते गई वैसे-वैसे गैजेट्स भी स्मार्ट होते गए. क्या आपने कभी सोचा है जिस लैपटॉप या डेक्सटॉप पर आप आज काम कर रहे हैं इसकी शुरुआत कब हुई? क्या आप ये जानते हैं कि पहला पर्सनल डेस्कटॉप कंप्यूटर या लैपटॉप किसने और कब बनाया था. अगर नहीं तो आज इस लेख के माध्यम से इस बारे में जानिए. 

दुनिया का पहला पर्सनल डेस्कटॉप कंप्यूटर इटालियन कंपनी Olivetti ने 1964 में बनाया था. इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये थी. वही, लैपटॉप की बात करें तो दुनिया का पहला लैपटॉप 1981 में बनाया गया जिसे Osborne Computer Corporation ने तैयार किया था. ये उस समय का पोटेबल माइक्रो कंप्यूटर था. इस लैपटॉप में 5 इंच की स्क्रीन थी और ये 11 किलोग्राम वजनी था. आज के हिसाब से अगर देखें तो 5 मैकबुक प्रो के बराबर इस पहले लैपटॉप का वजन था. हालांकि भारी होने और महंगी कीमत की वजह से ये ज्यादा सक्सेसफुल नहीं रहा. इस पहले पोर्टेबल लैपटॉप की कीमत 1795 डॉलर यानी आज के हिसाब से 1,46,775 रुपये थी. यानि दुनिया का पहला लैपटॉप ही 1.5 लाख रूपये का था. 

फिर लॉन्च हुए कई लैपटॉप

Osborne के लैपटॉप के बाद दूसरा पुटेबल लैपटॉप 1983 में लांच हुआ जिसका नाम Grid Compass 1101 था. इसकी कीमत भी काफी ज्यादा थी जो बाजार में सक्सेसफुल नहीं रहा. इसके बाद बाजार में 1990 में  Compaq LTE और Compaq LTE 286 आए. इन्हें पहली बार नोटबुक पीसी का दर्जा दिया गया क्योकि ये पुराने लैपटॉप के मुकाबले काफी हल्के थे और ट्रेवल में आसानी से कैरी किए जा सकते थे.

एप्पल ने 1989 में लॉन्च किया था अपना पहला लैपटॉप

 एप्पल कंपनी के प्रोडक्ट आज दुनियाभर में फेमस है. एप्पल ने अपना पहला लैपटॉप 1989 में लांच किया था. आज भले ही आपको एप्पल के लैपटॉप हल्के और छोटे मिलते हैं लेकिन उस समय एप्पल का लैपटॉप आज की तुलना में काफी बड़ा और वजनी था. हालांकि अन्य लैपटॉप की तुलना में इसकी बैटरी और स्क्रीन थोड़ा बेहतर थी. इसके बाद एप्पल ने 1991 में पावर बुक लैपटॉप सीरीज को बाजार में पेश किया जिसके तहत कंपनी ने 3 लैपटॉप बाजार में उतारे.  इसमें पावर बुक100, पावर बुक140 और पावर बुक170 था.

यह भी पढ़ें: शुरू हुई पॉकेट फ्रेंडली Samsung Galaxy F04 की सेल, पहले दिन ही मिल रहा 2,000 रुपये सस्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon Zoox New Launch: ड्राइवर नहीं, AI चलाएगा टैक्सी; यहां मिल गई मंजूरी
ड्राइवर नहीं, AI चलाएगा टैक्सी; यहां मिल गई मंजूरी
Deepfake पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! इन AI प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
Deepfake पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! इन AI प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
इन यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले! अब फ्री में मिलेगा सबसे एडवांस ChatGPT मॉडल
इन यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले! अब फ्री में मिलेगा सबसे एडवांस ChatGPT मॉडल
iPad में आज भी Face ID नहीं! जानें Apple क्यों अभी भी दे रहा Touch ID
iPad में आज भी Face ID नहीं! जानें Apple क्यों अभी भी दे रहा Touch ID

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
Embed widget