एक्सप्लोरर

UPI पर आ गया 'लुटेरे' मालवेयर का खतरा, अपने अकाउंट को ऐसे रखें सेफ, गड़बड़ हुई तो हो जाएगा नुकसान

UPI Safety Tips: UPI यूजर्स पर इन दिनों एक नए मालवेयर का खतरा मंडरा रहा है. यह मालवेयर APK फाइल्स के जरिए फोन में इंस्टॉल होता है और बैकग्राउंड में अपना काम करता रहता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • NPCI का कहना है कि UPI में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं।

UPI Safety Tips: अगर आप UPI पेमेंट या नेट बैंकिंग यूज करते हैं तो बैंकिंग-रिलेटिड स्कैम से बचकर रहने की जरूरत है. हाल ही में एक नए ‘Digital Lutera’ मालवेयर का पता लगा है, जो आपके UPI अकाउंट से पैसा चुरा सकता है. यह मालवेयर स्कैम के लिए कॉलिंग और मैसेजिंग पर डिपेंड नहीं है और सीधे ही एंड्रॉयड फोन की एक्सेस लेकर अपना काम कर देता है. आइए जानते हैं कि यह मालवेयर क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है. 

‘Digital Lutera’ क्या है?

सबसे पहले Gadgets360 ने इस मालवेयर को लेकर रिपोर्ट किया था. यह ट्रेडिशनल स्कैम की तरह काम नहीं करता, जहां स्कैमर कॉल या मैसेज के जरिए लिंक भेजकर यूजर के अकाउंट में सेंध लगाते हैं. यह एक अलग तरह की फ्रॉड टूलकिट है, जो UPI बैंक अकाउंट और SMS-बेस्ड OTP वेरिफिकेशन को बाइपास कर सकती है. इस मालवेयर APKs फाइल्स के जरिए यूजर के डिवाइस में एंटर करता है और फिर परमिशन मिलने पर अपना काम कर देता है.

कैसे काम करता है यह मालवेयर

यह मालवेयर APK फाइल्स के जरिए डिस्ट्रिब्यूट किया जा रहा है. जैसे ही कोई यूजर इंफेक्टेड APK फाइल को डाउनलोड करेगा, यह मालवेयर उसके डिवाइस में इंस्टॉल हो जाएगा. इंस्टॉल के समय यह APK फाइल SMS राइट और रीड करने की परमिशन मांगेगी. परमिशन मिलते ही यह मालवेयर अपना काम शुरू कर देता है. बैकग्राउंड में रहते हुए यह चुपचाप बैंक वेरिफिकेशन मैसेज को देखता रहता है और इनकी मदद से मालवेयर को कंट्रोल कर रहे हैकर्स यूजर्स के अकाउंट में सेंध लगा लेते हैं.

NPCI की आ गई सफाई

UPI प्लेटफॉर्म ऑपरेट करने वाले NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) की इस पर सफाई आ गई है. NPCI का कहना है कि इस मालवेयर की रिपोर्ट को एनालाइज किया गया है और यूजर्स को ऐसे रिस्क से बचाने के लिए UPI में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं.

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

  • अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं तो गूगल प्ले स्टोर जैसे भरोसेमंद सोर्स से ही ऐप्स डाउनलोड करें.
  • अगर कोई आपको मैसेज के जरिए लिंक भेजकर APK फाइल डाउनलोड करने को कहता है उसे मना कर दें. ऐसे लिंक से कभी भी ऐप्स डाउनलोड न करें.
  • अपने फोन में गूगल प्ले प्रोटेक्ट को ऑन रखें और अपने फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेटेड रखें.

ये भी पढ़ें-

हजारों-लाखों नहीं, मेटा ने डिलीट किए करोड़ों इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget