एक्सप्लोरर

Jio, Airtel और Vodafone के 600 रुपये से कम कीमत वाले रिचार्ज प्लान, जानिए क्या हैं फायदे

जियो, एयरटेल और वोडाफोन तीनों के ये शानदार प्लान हैं. आपको इनमें डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिल रही है. आप अपने हिसाब से इनमें से कोई भी प्लान चुन सकते हैं.

Recharge Plan: देश की टॉप टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vi में कड़ा मुकाबला है. ये तीनों कंपनियां एक दूसरे से मिलते जुलते प्लान लॉन्च करती हैं. खासतौर से प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स में इनका कड़ा मुकाबला है. जियो, एयरटेल और वोडाफोन तीनों कंपनियों के पास 600 रुपये से सस्ते रिचार्ज प्लान हैं. Jio अपने यूजर्स को 598 रुपये का प्लान ऑफर कर रहा है तो वहीं इसे टक्कर देते हुए Airtel और Vi (Vodafone-Idea) ने 599 रुपये के प्‍लान पेश किए हैं. जानते हैं आपके लिए कौन सा प्लान बेस्ट रहेगा.

Jio का 598 रुपये का प्‍लान- जियो अपने यूजर्स को 598 रुपये में शानदार प्लान ऑफर कर रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है, जिसमें डेली 2 जीबी डेटा, जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2000 मिनट दिए जा रहे हैं. इस प्लान में आपको डेली 100 SMS मिलेंगे. इस रिचार्ज में आपको साल भर के लिए डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार वीआईपी का फ्री सब्‍सक्रिप्‍शन भी दिया जा रहा है. इसके अलावा जियो ऐप्‍स का फ्री सब्‍सक्रिप्‍शन भी मिलेगा.

Airtel का 599 रुपये का प्‍लान- जियो को टक्कर देने के लिए मार्केट में एयरटेल का ये शानदार 599 का प्लान आपको मिल जाएगा. इस प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी, डेली 2 जीबी डेटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है. इस प्लान में हर रोज 100 SMS और जियो की तरह ही एक साल के लिए डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार वीआईपी का सब्‍सक्रिप्‍शन फ्री मिल रहा है. इस प्लान में आपको एयरटेल एक्‍सट्रीम प्रीमियम, फ्री हेलोट्यून्‍स और विंक म्‍यूजिक का सब्‍सक्रिप्‍शन भी मिल रहा है.

Vi का 599 रुपये का प्‍लान- वोडाफोन-आइडिया का 599 रुपये वाला प्लान भी आपके लिए ऑप्शन है. जिसमें 84 दिन की वैलिडिटी मिल रही है. इस प्लान में आपको डेली 1.5 जीबी डेटा मिलेगा. इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिल रही है. आपको इस प्लान में 28 दिन के लिए 5 जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget