एक्सप्लोरर

कई खतरनाक Scam से बचाएगा WhatsApp का यह फीचर, जल्द होगा रोलआउट, ऐसे करेगा काम

WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने वाली है, जो उन्हें कई तरह के स्कैम से बचा सकेगा. यह फीचर आने के बाद यूजर्स के पास वीडियो कॉल अटैंड करने से पहले वीडियो ऑफ करने का ऑप्शन होगा.

आजकल WhatsApp के जरिए होने वाले Scam के मामले बढ़ गए हैं. कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें लोगों को WhatsApp पर आई वीडियो कॉल के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. अब इन दिक्कतों से छुटकारा दिलाने के लिए कंपनी एक नया फीचर लाने जा रही है. यह अनचाही वीडियो कॉल से बचाव में यूजर्स की मदद करेगी. बता दें कि WhatsApp नियमित तौर यूजर्स सेफ्टी और चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स लाती रहती है. आइए जानते हैं कि नया फीचर क्या है और यह कैसे काम करेगा.

कैमरा ऑफ कर उठा सकेंगे वीडियो कॉल

अभी WhatsApp में जब भी कोई वीडियो कॉल आती है तो कैमरा बाई डिफॉल्ट ऑन रहता है. यूजर्स के पास कॉल उठाते समय वीडियो ऑफ करने का ऑप्शन नहीं है. अब नए फीचर के साथ कंपनी ऐसा करने देगी. यह फीचर आने के बाद यूजर्स के पास वीडियो कॉल उठाने से पहले वीडियो बंद करने का ऑप्शन आएगा. इस पर टैप करते ही वीडियो बंद हो जाएगा, लेकिन कॉल उठाई जा सकेगी. यानी यह वीडियो कॉल वॉइस ओनली मोड में बदल जाएगी. इसके अलावा कंपनी 'एक्सेप्ट विदआउट वीडियो' बटन भी जोड़ेगी. इस पर टैप करने के बाद अगले यूजर को पता चल जाएगा कि वीडियो कॉल उठाते समय उनका वीडियो बंद रहेगा. 

इसलिए जरूरी है यह फीचर

देश में बढ़ते अलग-अलग स्कैम्स के कारण इस फीचर की जरूरत महसूस की जा रही थी. कई बार स्कैमर्स अश्लील कॉन्टेंट के साथ वीडियो कॉल करते हैं. अगर कोई व्यक्ति अनजाने में यह कॉल उठा लेता है तो उसका चेहरा सामने आ जाता है. स्कैमर्स इसका स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं. स्कैमर्स ऐसे लोगों को डरा-धमकाकर खूब पैसा ऐंठते हैं. यह फीचर आने के बाद ऐसे स्कैम पर रोक लग सकेगी. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इस फीचर को रोलआउट किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

घर पर आ रही इंटरनेट कनेक्टिविटी में दिक्कत? इन टिप्स को करें फॉलों, तुरंत बढ़ जाएगी स्पीड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget