एक्सप्लोरर

गर्लफ्रेंड हो या कोई खास दोस्त..सभी के लिए वॉट्सऐप पर लगा सकते हैं अलग रिंगटोन, तरीका ये है

  वॉट्सऐप में आपको एक कमाल का फीचर मिलता है जिसके जरिए आप अपनों के लिए कस्टम रिंगटोन या मैसेज टोन सेट कर सकते हैं. अगली बार मैसेज या कॉल आने पर आपको ये पता लग जाएगा कि ये किसका कॉल है.

2 बिलियन से भी ज्यादा लोग दुनिया भर में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. ये ऐप इतना प्रचलित है कि हर व्यक्ति के स्मार्टफोन में आपको ये जरूर देखने को मिलेगा. वॉट्सऐप को चलाना एकदम आसान है. इस ऐप में आपको कई ऐसे फीचर मिलते हैं जो आपके एक्सपीरियंस को इस ऐप पर मजेदार बनाते हैं. इन्हीं में से एक फीचर ये है कि आप अपनों या परिवार के कुछ खास लोगों के लिए अलग से रिंगटोन या मैसेज टोन सेट कर सकते हैं. एकबार रिंगटोन सेट करने के बाद जब आपको सामने से कोई मैसेज या कॉल आएगा तो आपको जनरल रिंगटोन के बजाय स्पेशल रिंगटोन सुनाई देगी जो आपने सेट की है. यानी आप इससे आसानी से समझ जाएंगे कि कॉल करने वाला व्यक्ति कौन है. आप अलग-अलग कांटेक्ट के लिए अलग-अलग रिंगटोन या मैसेज टोन सेट कर सकते हैं. एंड्राइड और आईओएस दोनों के लिए तरीका एकदम आसान है.


एंड्राइड में इस तरह सेट करें रिंगटोन या मैसेज टोन

-सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन में वॉट्सऐप खोलें और जिस व्यक्ति के लिए आप रिंगटोन सेट करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें. 
- अब उस व्यक्ति की प्रोफाइल पर जाएं और स्क्रॉल करने पर आपको नीचे कस्टम नोटिफिकेशन का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें.
 -फिर यूज कस्टम नोटिफिकेशन के बॉक्स को चेक करें और कॉल या मैसेज के लिए जो रिंगटोन आप सेट करना चाहते हैं वह सेट कर दें.

अगर आप आईफोन में किसी अपने या खास व्यक्ति के लिए रिंगटोन या मैसेज टोन सेट करना चाहते हैं तो सबसे पहले उस कांटेक्ट में जाएं जिसके लिए आप ये काम करना चाहते हैं. अब वॉलपेपर और साउंड पर टैप करें और कस्टम टोन को चुनने के लिए अलर्ट टोन पर टैप करें. यहां अपने हिसाब से रिंगटोन सेट करें. अब अगली बार जब भी आपको सामने से व्यक्ति कोई मैसेज या कॉल करेगा तो आपको अलग रिंगटोन सुनाई देगी. 

 ध्यान दें, आप आईफोन पर ग्रुप कॉल के लिए रिंगटोन नहीं बदल सकते. यानी आईफोन में ग्रुप कॉल्स के लिए डिफॉल्ट रिंगटोन का ही यूज किया जाता है. लेकिन आप एंड्राइड पर ग्रुप कॉल्स के लिए कस्टम रिंगटोन चुन सकते हैं.

वॉट्सऐप में जल्द आने वाले हैं ये फीचर्स

वॉट्सऐप जल्द यूजर्स के लिए स्टेटस को रिपोर्ट, डिसअपीयरिंग मैसेज को सेव जैसे कई फीचर्स रोल आउट करने वाला है. इन फीचर के आने से आपको पहले से ज्यादा सहूलियत और सुविधा मिलेगी. 

यह भी पढे़ं:

आज नहीं लिया तो फिर पछताना पड़ेगा, Poco X4 Pro 5G पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?
1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम
1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget